फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Borewell Malfunctioning in Nawan for the Past Month; Villagers Distressed

Mahendragarh-Narnaul News: नांवां में पिछले एक माह से बोर खराब, ग्रामीण परेशान

Fri, 22 May 2026 11:23 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Borewell Malfunctioning in Nawan for the Past Month; Villagers Distressed
सतनाली। गर्मी के चलते सतनाली क्षेत्र के गांव नांवां में पेयजल को लेकर ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। गांव नांवां में पिछले एक माह से बोरवेल नंबर-2 खराब पड़ा है जिसके कारण ग्रामीणाें को पेयजल के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव का बोरवेल पिछले एक माह से खराब पड़ा है। ग्रामीणों को पानी के लिए निजी कुओं व कैंपरों का सहारा लेना पड़ रहा है। गांव में बोरवेल नंबर एक पर पानी आता है। उसका भी समय निर्धारित नहीं है।
विज्ञापन

पिछले माह भी कभी बोरवेल की मोटर खराब हो जाती, तो कभी केबल में फाल्ट हो जाता। इसको लेकर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को कई बार मौखिक रूप से शिकायत कर चुके है लेकिन विभाग के कर्मचारी आकर खानापूर्ति करके चले जाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आए दिन फिर से वहीं समस्या उत्पन्न हो जाती है। ग्रामीण पीने के पानी को लेकर कैंपर मंगवा रहे है। वहीं अन्य जरूरत कार्यों के लिए बोरवेल नंबर एक व निजी कुओं का सहारा लेना पड़ रहा है। गांव की करीब एक हजार से अधिक की आबादी है।
-------------------
एक तो भीषण गर्मी पड़ रही है वहीं दूसरी तरफ बोरवेल खराब है। ऐसे में गर्मी में पीने की पानी की समस्या भारी हो रही है। विभाग के अधिकारी को जल्द से जल्द बोरवेल को सही करवाकर समस्या का हल करना चाहिए। -आनंद तंवर, गांव नांवां
------------------
एक माह से बोरवेल नंबर-दो खराब पड़ा है। इससे पहले भी कभी केबल में फाल्ट हो जाती, तो कभी मोटर खराब हो जाती है। विभाग के अधिकारियों को मोटर व केबल बदलने के लिए कई बार शिकायत दे चुके है।- सुमित चौहान, गांव नांवां

---------------
वर्जन:
केबल खराब होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब विभाग ने नई केबल लगवा दी है। पेयजल पाइप लाइन में एक-दो जगह से लीकेज है। उसको भी एक या दो दिन में ठीक करवा दिया जायेगा।-कुणाल, जेई, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग सतनाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article