{"_id":"69dfd3ebf512cf346c022b21","slug":"bookings-for-wedding-furniture-have-begun-at-furniture-stores-ahead-of-akshabookings-for-wedding-furniture-have-begun-at-furniture-stores-ahead-of-akshaya-tritiyaya-tritiya-narnol-news-c-203-1-mgh1006-125649-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अक्षय तृतीया पर विवाह के लिए फर्नीचर की दुकानों पर बुकिंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अक्षय तृतीया पर विवाह के लिए फर्नीचर की दुकानों पर बुकिंग शुरू
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर 19 और 20 अप्रैल को होने वाले विवाह मुहूर्त को लेकर फर्नीचर बाजार में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। शहर के लोग बड़ी संख्या में बाजार पहुंचकर सोफा, बैड, अलमारी और अन्य घरेलू सामान की खरीदारी कर रहे हैं।
दुकानदार सुभाष अग्रवाल और शिव शंकर ने बताया कि इन दिनों ग्राहकों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। इस बार कारोबार अच्छा रहने की उम्मीद है।
उन्होंने बताया कि बाजार में सोफा सेट 8000 से 12000 रुपये तक बिक रहे हैं जिनकी मांग सबसे अधिक है। एक सप्ताह में ग्राहकों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है, खासकर उन परिवारों में जहां शादी समारोह होने वाले हैं।
लोग अपने घरों को आकर्षक बनाने के लिए आधुनिक और ट्रेंडी फर्नीचर को प्राथमिकता दे रहे हैं। ड्राइंग रूम और बेडरूम के लिए नए डिजाइन के फर्नीचर की मांग भी तेजी से बढ़ी है।
विज्ञापन
सुबह से देर शाम तक बाजार में रौनक बनी हुई है और दुकानों पर भीड़ देखने को मिल रही है। व्यापारियों को उम्मीद है कि इन दो दिनों में करीब 5 लाख रुपये का कारोबार होगा और आगे भी बिक्री में इसी तरह तेजी बनी रहेगी।