{"_id":"611012948ebc3e798c40f729","slug":"book-tickets-for-the-constable-recruitment-examination-will-be-refunded-narnol-news-rtk6203809175","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा के लिए बुक टिकटों को पैसा होगा रिफंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा के लिए बुक टिकटों को पैसा होगा रिफंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रगढ़। प्रदेश सरकार ने कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा के लिए बुक टिकटों का पैसा परीक्षार्थियों को रिफंड करने का फैसला लिया है। रोडवेज विभाग मंगलवार तक पैसा रिफंड करने की प्रक्रिया शुरू कर देगी। यह जानकारी रविवार को नारनौल डिपो के जीएम नवीन शर्मा ने दी। जीएम ने सोमवार को बस स्टैंड पर एक आरओ का उद्घाटन किया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आठ अगस्त की परीक्षा के लिए जिले से लगभग 13 बसें हिसार के लिए बुक की थी। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पेपर लीक होने की वजह से परीक्षा को रद्द कर दिया। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। रोडवेज विभाग एक-दो दिन में उनके टिकट का पैसा रिफंड कर देगी। परीक्षार्थियों को अपने साथ टिकट अवश्य ले जाना होगा।
बस स्टैंड पर बढ़ाई जाएगी सुरक्षा
बढ़ी चोरी की वारदात को लेकर बस स्टैंड पर सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। बस स्टैंड पर पुलिस चौकी खोली जाएगी। इसके लिए जीएम ने पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन को लेटर लिखा है। इससे पहले पुलिस अधीक्षक भी बस स्टैंड पर चौकी खोलने की बात कह चुके हैं लेकिन अभी तक इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके अलावा जीएम ने बस स्टैंड पर एचडी कैमरे भी लगाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि पुराने कैमरों के स्थान पर अच्छी क्वालिटी के कैमरे लगाए जाएंगे।
बस स्टैंड के कर्मचारियों ने लगवाया आरओ
बस स्टैंड के कर्मचारियों ने पार्क के बाद बस स्टैंड पर एक आरओ लगवाया है। लगभग 25 हजार रुपये के लगाए गए आरओ से यात्री ठंडा एवं शुद्ध पेयजल पी सकेंगे। रविवार को जीएम ने आरओ का उद्घाटन किया है। इस मौके पर अड्डा इंचार्ज धीरज प्रकाश, इंसपेक्टर ओमप्रकाश, पूर्व अड्डा इंचार्ज प्रमोद कुमार, ट्रैनिंग स्कूल इंचार्ज संदीप कुमार, समाजसेवी रामनिवास पाटोदा, जितेंद्र, भूप सिंह, राजेंद्र सिंह, मुकेश, अमित सीगड़ा, राजबीर फौजी, राजबीर परिचालक, ओमपाल सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित थे।