फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   BLOs who contributed to the highest voting percentage were felicitated

Mahendragarh-Narnaul News: सर्वाधिक वोटिंग प्रतिशत में योगदान देने वाले बीएलओ सम्मानित

Sun, 16 Jun 2024 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 16 Jun 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
BLOs who contributed to the highest voting percentage were felicitated
नारनौल।
विज्ञापन


प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट ने लोकसभा चुनाव में नारनौल हल्का के पोलिंग बूथों पर सर्वाधिक मतदान प्रतिशत वाले बूथों के बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) को सम्मानित किया।
ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक संजय शर्मा ने बताया कि 75 फीसदी से अधिक मतदान वाले बूथों के बीएलओ को शनिवार को ट्रस्ट के महावीर चौक स्थित कार्यालय में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नारनौल के खंड शिक्षा अधिकारी अशोक शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिला बाल कल्याण अधिकारी विपिन शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय शर्मा ने की। मंच संचालन ट्रस्टी डाॅ. जितेंद्र भारद्वाज ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन हितेंद्र बोहरा ने किया। मुख्य अतिथि अशोक शर्मा ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सफल चुनाव का आधार ही बीएलओ है। उनके बिना चुनाव प्रक्रिया की कल्पना नहीं नहीं की जा सकती।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि विपिन शर्मा ने कहा कि बीएलओ लगातार मतदाताओं के वोट बनाने, शिफ्टिंग, नए मतदाता जोड़ने, आधार कार्ड लिंक जैसे कार्यों के माध्यम से आपने क्षेत्र में कार्यरत रहते हैं। अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि चुनावों में आम जनता की भागीदारी को सुनिश्चित करने और लोगों को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए प्रेरित करने के लिए संस्था द्वारा यह प्रयास किया गया। डॉ. जितेंद्र भारद्वाज एवं हितेंद्र बोहरा ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा सतरंगी सप्ताह, मेहंदी प्रतियोगिता, पोस्टर ड्राइंग प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता के साथ-साथ इवीएम का प्रशिक्षण भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बीएलओ को किया सम्मानित
सत्यनारायण, वीरेंद्र सिंह, मिनाक्षी, नवीन सैनी, जसवंत सिंह , प्रदीप कुमार , नवीन कुमार , शालिनी शर्मा , रामचंद्र , मदनलाल , कृष्ण कुमार , सरजीत , राजेंद्र कुमार और मुकेश कुमार को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed