फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Block will be taken from RUB construction, four trains will remain cancelled

Mahendragarh-Narnaul News: आरयूबी निर्माण से लेंगे ब्लॉक, चार ट्रेनें रद्द रहेंगी

Thu, 14 Aug 2025 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 14 Aug 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Block will be taken from RUB construction, four trains will remain cancelled
फोटो नंबर- 01नारनौल ​​स्थित रेलवे स्टेशन।
नारनौल। बीकानेर मंडल के सादुलपुर यार्ड में समपार फाटक संख्या ए 142 व आसलू-दुधवा खारा स्टेशनों के मध्य 155 ए पर आरयूबी निर्माण के लिए ब्लॉक लिया जाएगा। इससे चार ट्रेनें रद्द रहेंगी। सात ट्रेनें आंशिक रद्द की गई हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इसकी वजह से हावड़ा-बाड़मेर ट्रेन 19 सितंबर और तिरुपति-हिसार स्पेशल 17 सितंबर को नारनौल से गुजरेगी। जो रींगस-सीकर-लोहारू-सादुलपुर-हिसार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रींगस-रेवाड़ी-भिवानी से होकर संचालित होगी।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 54789 रेवाड़ी-बीकानेर, गाड़ी संख्या 54316 हिसार-रेवाड़ी सवारी गाड़ी 20 सितंबर को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 04705 श्रीगंगानगर-जयपुर स्पेशल रेलसेवा 19 सितंबर और गाड़ी संख्या 04706 जयपुर-श्रीगंगानगर स्पेशल ट्रेन 20 सितंबर को रद्द रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी संख्या 54604 लुधियाना-चूरू सवारी गाड़ी जो 19 सितंबर व 20 सितंबर को लुधियाना से प्रस्थान करेगी। वह हिसार तक ही संचालित होगी। यह ट्रेन हिसार-चूरू के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 54764 श्रीगंगानगर-सादुलपुर सवारी ट्रेन जो 20 सितंबर को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी। वह सुरतपुरा तक ही संचालित होगी। यह ट्रेन सुरतपुरा-सादुलपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14897 बीकानेर-हिसार एक्सप्रेस ट्रेन जो 20 सितंबर को बीकानेर से प्रस्थान करेगी। चूरू तक ही संचालित होगी। ट्रेन चूरू-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 04776 हनुमानगढ़-सादुलपुर स्पेशल ट्रेन जो 20 सितंबर को हनुमानगढ़ से प्रस्थान करेगी। वह सुरतपुरा तक ही संचालित होगी। ट्रेन सुरतपुरा-सादुलपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 54704 जयपुर-बठिंडा सवारी गाड़ी रेलसेवा जो 20 सितंबर को जयपुर से प्रस्थान करेगी। लोहारू तक ही संचालित होगी। ट्रेन लोहारू-बठिंडा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14891 जोधपुर-हिसार एक्सप्रेस जो 20 सितंबर को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह चूरू तक ही संचालित होगी। ट्रेन चूरू-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14892 हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस 21 सितंबर को हिसार के स्थान पर चूरू से प्रस्थान करेगी। ट्रेन हिसार-चूरू के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

इंसेट

इन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित
गाड़ी संख्या 54309 दिल्ली-हिसार ट्रेन जो 20 सितंबर को दिल्ली से प्रस्थान करेगी, वह निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-सादुलपुर-हिसार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-भिवानी-हिसार होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन भिवानी स्टेशन पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 12323 हावड़ा-बाड़मेर जो 19 सितंबर को हावड़ा से प्रस्थान करेगी। वह निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-लोहारू-चूरू-रतनगढ-डेगाना के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-सीकर-फुलेरा-डेगाना होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन नारनौल, नीमकाथाना, रींगस, फुलेरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 07717 तिरूपति-हिसार स्पेशल ट्रेन जो 17 सितंबर को तिरुपति से प्रस्थान करेगी। वह निर्धारित मार्ग रींगस-सीकर-लोहारू-सादुलपुर-हिसार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रींगस-रेवाड़ी-भिवानी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन नीमकाथाना, नारनौल, रेवाड़ी, भिवानी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 04717 हिसार-तिरुपति स्पेशल ट्रेन जो 20 सितंबर को हिसार से प्रस्थान करेगी। वह निर्धारित मार्ग सादुलपुर-लोहारू-सीकर-रींगस के स्थान पर परिवर्तित मार्ग भिवानी-रेवाड़ी-रींगस होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन भिवानी, रेवाडी, नारनौल, नीमकाथाना स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed