फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Black and White defeated Nandgaon Bhiwani and entered the semi-finals

Mahendragarh-Narnaul News: ब्लैक एंड व्हाइट ने नंदगांव भिवानी को हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश

Wed, 28 Jan 2026 11:14 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Black and White defeated Nandgaon Bhiwani and entered the semi-finals
फोटो संख्या:76- गांव पालड़ी पनिहारा में क्रिकेट प्रतियोगिता में ब्लैक एंड व्हाइट मेरठ व नंदगांव
महेंद्रगढ़। गांव पालड़ी पनिहारा बाबा रूपा दास क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवें दिन बुधवार को क्वार्टर फाइनल के तीन मुकाबले खेले गए। पांचवें दिन मुख्यातिथि समाजसेवी सचिन आदलपुर व वशिष्ठ अतिथि कृष्ण नंबरदार व सुजान मालड़ा रहे।
विज्ञापन

सेमीफाइनल मुकाबले में पवन भगड़ाना, संदीप एसडीओ रेवाड़ी, थ्रीजी गुरुग्राम, ब्लैक एंड व्हाइट मेरठ टीम आमने- सामने खेलेगी।मंदिर कमेटी के प्रधान विजय फौजी ने बताया कि पहला नॉकआउट मैच ब्लैक एंड व्हाइट मेरठ व गुडियानी के मध्य खेला गया।
विज्ञापन

ब्लैक एंड व्हाइट ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण करने का फैसला किया। गुडियानी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 93 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए ब्लैक एंड व्हाइट मेरठ ने सात विकेट से मैच जीत लिया। मुकाबले में मैन ऑफ द मैच पुष्कर तोमर ने 27 गेंद में बहुमूल्य 44 बनाए। दूसरा मुकाबला नंदगांव भिवानी व 434 टाइटल के मध्य खेला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

434 टाइटल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 25 रन बनाए। नंदगांव भिवानी ने एक विकेट खोकर आसानी से मैच जीत लिया।
तीसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला नंदगांव भिवानी व ब्लैक एंड व्हाइट के मध्य खेला गया। ब्लैक एंड व्हाइट मेरठ ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 12 ओवर में 68 रन बनाए।
नंदगांव भिवानी की पूरी टीम ऑलआउट हो गई। ब्लैक एंड व्हाइट मेरठ सेमीफाइनल में पहुंच गई। उन्होंने बताया कि वीरवार को प्रतियोगिता के सेमीफाइनल के मुकाबले खेले जाएंगे।

सेमीफाइनल में पवन भगडाना, संदीप एसडीओ रेवाड़ी, थ्रीजी गुरुग्राम, ब्लैक एंड व्हाइट मेरठ के मध्य मुकाबले खेले जाएंगे। इस मौके पर पूर्व कमेटी प्रधान हरपाल सिंह, भगवान सिंह, कंवर सिंह, ज्ञान सिंह, सीताराम, कैलाश, सतबीर, सतीश, अतर सिंह, शीशपाल, डॉ. गौतम सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed