फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   BJP Vikas Bharat Jan Vishwas rally in Mahendragarh, posters of leaders become topic of discussion

Mahendragarh: भाजपा की विकसित भारत जन विश्वास रैली, नेताओं के पोस्टर चर्चा का विषय बने

Sun, 10 Dec 2023 02:12 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 10 Dec 2023 02:12 PM IST
सार

विकसित भारत जन विश्वास रैली में पार्टी हस्तक्षेप के बाद रैली स्थल पर लगाए गए अधिकांश भाजपा नेताओं के पोस्टर भी खासे चर्चा का विषय रहे। रैली में जहां पूर्व में भाजपा के अन्य नेता दूरी बनाए हुए थे वह भी पार्टी के हस्तक्षेप के बाद रैली में पहुंचे।

विज्ञापन
BJP Vikas Bharat Jan Vishwas rally in Mahendragarh, posters of leaders become topic of discussion
बीजेपी की विकसित भारत जन विश्वास रैली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महेंद्रगढ़ के कनीना क्षेत्र के गांव दौगड़ा अहीर में विकसित भारत जन विश्वास रैली में जिलेभर से भारी भीड़ देखकर भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गदगद नजर आ रहे हैं। सुबह 10 बजे रैली शुरू होने का समय निर्धारित किया गया था। लेकिन मुख्यातिथि प्रदेश भाजपा प्रभारी बिप्लव देव व प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी 1:30 बजे पहुंचे। रैली में जहां पूर्व में भाजपा के अन्य नेता दूरी बनाए हुए थे वह भी पार्टी के हस्तक्षेप के बाद रैली में पहुंचे। रैली के लिए नांगल चौधरी विधायक डॉ. अभय सिंह यादव पिछले दो माह से तैयारियों में जुटे हुए थे।

विज्ञापन


पार्टी हस्तक्षेप के बाद रैली स्थल पर लगाए गए अधिकांश भाजपा नेताओं के पोस्टर भी खासे चर्चा का विषय रहे। रैली में पूर्व विधायक संतोष यादव, सीहमा पंचायत समिति चेयरमैन राजकुमार यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष कंवर सिंह, आरपीएस ग्रुप के सीईओ मनीष यादव, मंडल अध्यक्ष भोजावास मामन सिंह, महामंत्री अमित मिश्रा, पार्षद वचनाई नाथ, नांगल चौधरी पंचायत समिति चेयरमैन कर्मपाल यादव, आईटी प्रभारी सतीश खोला, किसान मोर्चा कर्मवीर बिहाली सहित विभिन्न गांवों से सरपंच नंबरदार मौजूद हैं। वहीं रैली में अहीरवाल के बड़े नेता माने जाने वाले राव इंद्रजीत सिंह के पोस्टर नहीं लगाए गए जो काफी चर्चा का विषय बने।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed