फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   BJP tortured farmers: Rao Dan Singh

भाजपा ने किसानों पर किया अत्याचार : राव दान सिंह

Sat, 28 Sep 2024 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 28 Sep 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
BJP tortured farmers: Rao Dan Singh
फोटो संख्या:78- गांव माधोगढ़ में  ग्रामीणों को संबो​धित करते कांग्रेस  प्रत्याशी राव दान सिंह--
महेंद्रगढ़। केंद्र व हरियाणा की भाजपा सरकार द्वारा किसानों के साथ लगातार अत्याचार किया जा रहा है, जिसके कारण से किसान पूरी तरह से परेशान हैं। यह विचार कांग्रेस प्रत्याशी राव दानसिंह ने अपने जनसभा अभियान के दौरान गांव माधोगढ़, डालनवास, गादडवास, बारडा, सुरहेती जाखल, सुरेहती पिलानिया, सुरेहती मोडियान, ढाणा, बास, शहर की मोहल्ला जवाहर नगर व फ्रेंडस कॉलोनी में जनसभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसान के साथ भाजपा सरकार द्वारा लगातार अन्याय किया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के शासनकाल में हमेशा ही किसानोंं के साथ ही अन्य सभी वर्ग के नागरिकों के हितों के लिए जन कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया गया था। क्षेत्र में केवल कांग्रेस के राज में ही विकास योजनाएं आई थी। भाजपा की सरकार ने पिछले दस सालों में विकास के मामले में जिले को पीछे धकेलने का काम किया है। राव दानसिंह ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र से मिल रहे अपार जनसमर्थन से दिखा रहा है कि हरियाणा की जनता पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुडडा के नेत्तृव में हरियाणा में कांग्रेस पार्टी की सरकार को देखना चाहती है। अपराध दर, नशाखोरी, महंगाई, भ्रष्टाचार में पहली पायदान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed