फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   BJP tightens its belt, other parties are still lagging

Mahendragarh-Narnaul News: भाजपा ने कसी कमर, अन्य दलों में अभी सुस्ती

Sun, 17 Mar 2024 01:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
BJP tightens its belt, other parties are still lagging
नारनौल। लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। अभी भाजपा को छोड़कर अन्य पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी नहीं की है। वहीं भाजपा ने तीसरी बार भी चौधरी धर्मबीर सिंह पर भरोसा जताया है। कांग्रेस में पूर्व सांसद श्रुति चौधरी व विधायक राव दान सिंह व पूर्व विधायक बहादुर सिंह ने टिकट के लिए दावेदारी जताई है। वहीं जजपा से डॉ. अजय सिंह चौटाला के चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि यह तो भविष्य के गर्त में है कि कांग्रेस, जजपा, इनेलो किस प्रत्याशी पर भरोसा जताएगी। अगर वर्ष 2009 के बाद की बात की जाए तो एक बार कांग्रेस से श्रुति चौधरी और वर्ष 2014 के बाद से भाजपा से चौधरी धर्मबीर सिंह सांसद चुने जा रहे हैं। वहीं इस बार भी भाजपा ने धर्मबीर पर भरोसा जताया है।
विज्ञापन


2009 से 2019 तक इस तरह रहे महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा के आंकड़े


वर्ष 2009 में श्रुति चौधरी बनी सांसद

-वर्ष 2009 में श्रुति चौधरी को 302819 वोट मिले, जो कुल मतदान के 35.03 प्रतिशत थे।
-इनेलो से डॉ. अजय चौटाला को 247240 वोट मिले, जो 28.60 प्रतिशत थे।




2014 में धर्मबीर सिंह बने भाजपा से सांसद
-2014 में धर्मबीर सिंह को 404542 वोट मिले थे, जो कुल मतदान के 39.26 प्रतिशत थे।

-इनेलो के राव बहादुर सिंह को 275,148 वोट मिले, जो कि 26.70 प्रतिशत थे। राव बहादुर सिंह दूसरे नंबर पर रहे थे।
-तीसरे नंबर पर श्रुति चौधरी रही थी, उन्हें 268115 वोट मिले थे। उन्हें कुल मतदान में से 26.02 प्रतिशत मिले थे।





2019 के चुनाव में भाजपा के धर्मबीर सिंह भारी मत बने विजय

-धर्मबीर सिंह को 736699 वोट मिले थे, जो कुल मतदान के 63.45 प्रतिशत थे।


-दूसरे नंबर कांग्रेस प्रत्याशी श्रुति चौधरी रही उन्हें 2,92,236 वोट मिले थे। इनका वोट प्रतिशत 25.17 रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed