फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   BJP OBC Morcha will form teams at booth level

भाजपा ओबीसी मोर्चा बूथ स्तर पर बनाएगी टीमें

Sun, 13 Mar 2022 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
BJP OBC Morcha will form teams at booth level
पंचायत भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक लेती ओबीसी मोर्चा प्रभारी शारदा यादव । संवाद - फोटो : Narnol
भारतीय जनता पार्टी जिला अति पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रभारी व जिला पार्षद शारदा यादव ने रविवार को पंचायत भवन में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक की अध्यक्षता भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष अरुण जांगड़ा ने की। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट राकेश शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ओबीसी मोर्चा का विशेष ध्यान रखते हुए आगे बढ़ रही है। सरकार में ओबीसी समाज से अनेक मंत्री बनाए गए हैं। ओबीसी आयोग को अन्य शक्तियां दी गई हैं और उसे सशक्त किया गया है। ओबीसी मोर्चा भी काम करने में आगे रहा है। कोरोना काल में ओबीसी मोर्चा ने मास्क, सैनिटाइजर और अन्य जरूरी सामान खाद्य सामग्री का वितरण करने के अलावा पौधारोपण व हवन भी किया। जिन लोगों की कोरोना की वजह से मौत हुई उनकी आत्मा की शांति के लिए यज्ञ किया।
विज्ञापन

ओबीसी मोर्चा की प्रभारी शारदा यादव ने कहा कि हमें ओबीसी मोर्चा को मजबूत करने की आवश्यकता है। इसके लिए हमें वार्ड स्तर पर मोर्चा के लिए टीम गठित करनी होगी। वहीं बूथ स्तर पर भी कार्यकारिणी का गठन करना होगा। बैठक में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष करणदेव कंबोज के आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा ओबीसी वर्ग के लिए जो जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई गई हैं उस पर भी चर्चा की गई। इन योजनाओं को हर व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष भवानी सिंह राजपूत, राम सिंह, सुनील, सुरेंद्र, कुलदीप, लखन लाल, कुलदीप, संदीप, मदनलाल, संजय, गजराज, जगमाल, देवदत्त, सुनील शर्मा, सोमवती, अभिमन्यु और महेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed