फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   BJP made a strategy by meeting for the election of the city council

नगर परिषद के चुनाव को लेकर भाजपा ने बैठक कर बनाई रणनीति

Thu, 10 Feb 2022 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
BJP made a strategy by meeting for the election of the city council
बैठक के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते जिला प्रधान एडवोकेट राकेश शर्मा। संवाद - फोटो : Narnol
नगर परिषद के चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने कार्यालय में बैठक की, जिसका नेतृत्व जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने की। बैठक में नगर परिषद के होने वाले चुनाव के बारे में जानकारी लेने के लिए विस्तारक योगेश तंवर पहुंचे। उन्होंने मौजूद पार्टी के कार्यकर्ताओं से चर्चा की। कार्यकर्ताओं ने विस्तारक से अपने विचार सांझा किए।
विज्ञापन

योगेश तंवर ने कहा कि भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है। यहां हर कार्यकर्ता का पार्टी में उतना ही सम्मान है, जितना कि पदाधिकारियों का। पार्टी छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं की कार्यशैली पर पूरी निगरानी रखती है। उन्होंने कहा कि पन्ना प्रमुख से लेकर बूथ स्तर तक का कार्यकर्ता हमारा सैनिक है। उनके कंधों पर पार्टी व संगठन को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी है। छोटे से बड़ा कार्यकर्ता पार्टी की जिम्मेदारी को समझे व ईमानदारी से जिम्मेदारी निभाएं और समय आने पर कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान देती है। जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि पार्टी आगामी चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। कार्यकर्ताओं से अपील है की ग्रास रूट पर अपने स्तर पर जुट जाएं। बूथ लेवल की अहम जिम्मेदारी भी कार्यकर्ताओं को निश्चित की गई है। भाजपा का जो भी चेयरमैन बनेगा वह पूरी ईमानदारी से लोगों की सेवा करेगा। इस मौके पर नारनौल मंडल अध्यक्ष मनीष संघी ने नगर परिषद के होने वाले चुनाव संबंधित जानकारियां भी सांझा की। इस मौके पर सुदर्शन बंसल, किशन लाल बोहरा, महावीर शर्मा, विकास अग्रवाल, प्रवीण शर्मा, भगवान दास अग्रवाल, रमेश जांगड़ा, सतीश वाल्मीकि, महामंत्री हेमंत चौबे, मनीष तायल, मंजू सोनी, सुशील चौटाला, संदीप यादव, आशीष चौधरी, बजरंगलाल अग्रवाल, अमित जैन, दीपेश सैनी, ललित वाल्मीकि, सिकंदर सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed