फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   bjp leeder meet and discused the condidate

भाजपा ने पंचायत चुनाव के दावेदारों पर की चर्चा

Mon, 13 Sep 2021 10:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
bjp leeder meet and discused the condidate
नगर निकाय चुनाव को लेकर हुई बैठक में राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव के साथ भाजपा नेता व विधायक। संवाद - फोटो : Narnol
पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस नारनौल में सोमवार को भाजपा कोर ग्रुप की बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा एडवोकेट ने की। वहीं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव, नांगल चौधरी विधायक डॉ. अभय सिंह यादव, अटेली विधायक सीताराम यादव, मनीष मित्तल, अजीत कलवाडी, एसके चौहान, विजय सांगवान तथा शिव कुमार मेहता भी मौजूद रहे। बैठक में भाजपा जिला कोर ग्रुप के सदस्यों ने आगामी पंचायत चुनाव चुनाव को लेकर मंथन किया।
विज्ञापन

इसमें सुझाव दिया गया कि पंच-सरपंच, जिला परिषद व पंचायत समिति के चुनाव एक ही दिन होने चाहिए। सभी ने पंचायती चुनाव सहित नगर पालिका व नगर परिषद की मुख्य समस्याओं, वर्तमान स्थिति व राजनीतिक परिस्थितियों पर भी चर्चा की गई। पंचायती चुनाव में अच्छे उम्मीदवारों का चयन करने पर भी विचार विमर्श हुआ। जीएल शर्मा ने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा के पक्ष में मुख्यमंत्री मनोहर लाल व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों के कारण अच्छा माहौल बना हुआ है। हम निश्चित तौर पर पंचायत चुनाव सहित तीनों नगर पालिका व नगर परिषद के चुनाव जीतेंगे।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ओपी यादव ने कहा कि इन चुनावों में बेहतर जीत दर्ज करने के लिए सरकारी योजनाओं व विकास कार्यों का भी प्रमुखता से प्रचार करना चाहिए। जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा एडवोकेट ने कहा कि आज जिले में विकास व बगैर भेदभाव दी गई नौकरियों को लेकर सभी वर्ग प्रसन्न हैं और इन चुनावों में भी इसका परिणाम देखने को मिलेगा। विधायक डॉ. अभयसिंह यादव व सीताराम यादव ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed