फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   BJP-JJP may fight panchayat elections in alliance

Haryana: सितंबर में होंगे पंचायत चुनाव, दुष्यंत चौटाला बोले- BJP-JJP चाहेंगी तो मिलकर लड़ेंगी

Sat, 16 Jul 2022 10:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल/बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल/बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 16 Jul 2022 10:41 PM IST
सार

हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने बताया कि पंचायत चुनाव सितंबर में होंगे और दो चरणों में करवाए जा सकते हैं। पहले चरण में पंचायत और दूसरे चरण में पंचायत समितियों और जिला परिषदों के चुनाव होंगे।

विज्ञापन
BJP-JJP may fight panchayat elections in alliance
दुष्यंत चौटाला - फोटो : facebook.com/dchautala

विस्तार

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अगर भाजपा और जजपा दोनों ही पार्टी सिंबल पर पंचायत चुनाव लड़ना चाहेंगी तो मिलकर लड़ेंगी। इस संबंध में पार्टी की बैठक बुलाई जाएगी और उसमें प्रदेश के सभी पदाधिकारियों को बुलाकर उसमें निर्णय लिया जाएगा। 

विज्ञापन

 

नारनौल् में रेलवे रोड पर जजपा नेता मुकेश मित्तल के आवास पर उपमुख्यमंत्री ने पत्रकार वार्ता में ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि पंजाब चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी का जो हौव्वा चल था, उसका हरियाणा निकाय चुनाव ने जवाब दे दिया। कांग्रेस अपने आपको बहुत बड़ी पार्टी मानती थी वह निकाय चुनाव से भाग गई। 

विज्ञापन


सितंबर में दो चरणों में कराए जा सकते हैं पंचायत चुनाव : देवेंद्र बबली
हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने कहा कि प्रदेश में पंचायत चुनाव भाजपा व जजपा मिलकर लड़ेंगे, लेकिन ये अभी तय नहीं हुआ है कि दोनों पार्टियों की तरफ से पंचायती राज की किस इकाई तक के उम्मीदवार मैदान में उतारे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहादुरगढ़ में एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव सितंबर में होंगे और दो चरणों में करवाए जा सकते हैं। पहले चरण में पंचायत और दूसरे चरण में पंचायत समितियों और जिला परिषदों के चुनाव होंगे। पंचायत मंत्री शनिवार को बहादुरगढ़ में उद्यमियों की समस्याएं सुनने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed