{"_id":"65f205725094fc87b0009029","slug":"bjp-is-hiding-the-failures-by-changing-the-face-of-the-chief-minister-dr-manish-narnol-news-c-203-1-sroh1011-108082-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री का चेहरा बदलकर नाकामियों को छिपा रही भाजपा : डॉ मनीष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री का चेहरा बदलकर नाकामियों को छिपा रही भाजपा : डॉ मनीष
Thu, 14 Mar 2024 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 14 Mar 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मनीष यादव ने एक प्रेसवार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सीएम के लिए जो चुनाव हुआ वह काम के आधार पर नहीं जाति के आधार पर है। ओबीसी समाज का मुख्यमंत्री बना दिया। दक्षिण हरियाणा के साथ फिर पक्षपात हुआ। 2014 में सरकार बनाई तब भी इस इलाके के साथ भेदभाव हुआ।
डॉ. मनीष यादव ने कहा कि जातिगत राजनीति की भी बात करें तो क्या राव इंद्रजीत सिंह ओबीसी समाज से नहीं थे जो इलाके में अच्छी पकड़ रखते हैं। वे राव तुलाराम का नाम छोड़कर मोदी का परिवार लिख रहे हैं उन्हें भी मौका नहीं दिया गया। भारतीय जनता पार्टी ने छह महीने शेष रहते अपने मुख्यमंत्री बदल दिया। विधानसभा चुनाव में इसका क्या असर पड़ेगा जनता के सामने यह सवाल बना हुआ है। विपक्ष इसे लोकसभा के गठबंधन का डर बता रही है। 400 पार का नारा देने वाली भाजपा महेंद्रगढ़ में 400 कुर्सियां भी नहीं भर पाई थी। सब नाकामियों को देखते हुए सरकार अगले छह महीने सरकार को लूटना चाह रही।