फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   BJP Government Providing Jobs to Non-Haryanvi Youth: Satyaveer Jhukia

भाजपा सरकार गैर हरियाणवी युवाओं को दे रही रोजगार : सत्यवीर झूकिया

Thu, 21 May 2026 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
BJP Government Providing Jobs to Non-Haryanvi Youth: Satyaveer Jhukia
महेंद्रगढ़। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्यवीर झूकिया ने आरोप लगाया कि भाजपा शासनकाल में युवाओं को रोजगार के नाम पर केवल ठेका दिखाया जा रहा है जबकि सरकारी भर्तियों में बाहरी राज्यों के उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने इसे हरियाणा के युवाओं के साथ अन्याय बताया।
विज्ञापन

उन्होंने विभिन्न विभागों की भर्तियों के आंकड़े प्रस्तुत करते हुए कहा कि टावर यूटिलिटीज असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती में सामान्य वर्ग के 214 पदों में से 185 पदों पर हरियाणा से बाहर के उम्मीदवारों का चयन किया गया। हाल ही में सिंचाई विभाग में सहायक अभियंता भर्ती में सामान्य वर्ग के 49 पदों में से 28 पद बाहरी उम्मीदवारों को दिए गए।
विज्ञापन

प्रदेश में दस साल बाद हुई एएमओ भर्ती में सामान्य वर्ग के 427 पदों में से जारी 394 पदों की सूची में लगभग 75 प्रतिशत पदों पर बाहरी उम्मीदवारों का चयन किया गया। इसी प्रकार सिविल जज भर्ती में 110 पदों में से 60 पद बाहरी उम्मीदवारों को मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

तकनीकी शिक्षा विभाग में प्राध्यापक भर्ती के सामान्य वर्ग के 153 पदों में से 106 पदों पर बाहरी व्यक्तियों का चयन हुआ। उन्होंने दावा किया कि एचसीएस की लगभग हर भर्ती में 40 प्रतिशत से अधिक बाहरी उम्मीदवारों का चयन किया गया है। यह स्थिति हरियाणा के बेरोजगार युवाओं के साथ धोखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed