फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   BJP deliberates on strengthening the organization from the booth level up to the 'Shakti Kendra' (power center)

Mahendragarh-Narnaul News: बूथ से शक्ति केंद्र तक संगठन मजबूत करने पर भाजपा का मंथन

Sun, 18 Oct 2026 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
BJP deliberates on strengthening the organization from the booth level up to the 'Shakti Kendra' (power center)
फोटो 01 कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते जिला प्रभारी। स्रोत: प्रवक्ता
नारनौल। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय नमो कमल में जिला पदाधिकारियों और शक्ति केंद्र प्रमुखों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच आपसी तालमेल बढ़ाने और पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक को जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव और जिला प्रभारी वरुण श्योरान ने संबोधित किया। इसमें जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और शक्ति केंद्र प्रमुख शामिल हुए। वक्ताओं ने संगठनात्मक कार्यों को प्राथमिकता देने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता और संगठन महामंत्री पवन राणा ने वर्चुअल माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए अनुशासन, आपसी समन्वय और नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने की जरूरत बताई। साथ ही पार्टी की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव ने शक्ति केंद्र प्रमुखों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। बैठक में आगामी शक्ति केंद्र टिफिन बैठकों की तैयारियों पर भी विचार किया गया। इन बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने और पार्टी की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed