{"_id":"66f84bac8a98606a7100e650","slug":"bjp-candidate-aarti-singh-rao-chief-minister-yogi-adityanath-narnol-news-c-17-1-roh1010-515387-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में रोटी के लिए छीना-\r झपटी, हम फ्री दे रहे राशन: योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान में रोटी के लिए छीना- झपटी, हम फ्री दे रहे राशन: योगी
Sun, 29 Sep 2024 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 29 Sep 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
मंडी अटेली।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पड़ोसी देश का उदाहरण देते हुए कहा कि पाकिस्तान में रोटी के लिए छीना-झपटी हो रही है। वहीं, हम देश के लोगों को फ्री राशन वितरित कर रहे हैं। योगी शनिवार को हरियाणा के अटेली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी आरती सिंह राव के समर्थन में जन आशीर्वाद रैली को संबोधित कर रहे थे।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुरक्षा विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। धारा 370 से कश्मीर के आतंकवाद पर प्रहार हुआ है। देश में विकास की नई-नई योजनाओं को लाकर आज के युवाओं की आकांक्षाओं के अनुरूप, अन्नदाता किसानों की भावनाओं के अनुरूप विकास के नए-नए मॉडल प्रस्तुत किए जा रहे हैं।
डबल इंजन की सरकार ने 500 वर्ष की समस्या का किया समाधान
योगी ने कहा कि जो कार्य 75 वर्षों में नहीं हो पाया, 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने और मेरे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद डबल इंजन की सरकार ने कर दिखाया। 500 वर्षों से चली आ रही समस्या का समाधान कर अयोध्या में राम मंदिर बनाने का कार्य किया। कांग्रेस के शासनकाल में महर्षि वाल्मीकि के नाम से किसी एयरपोर्ट का नाम नहीं हुआ, अयोध्या में एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम से डबल इंजन की सरकार ने किया।