{"_id":"688bb6aacf8347a43c091d09","slug":"birth-anniversary-of-martyr-udham-singh-and-munshi-prem-chand-celebrated-narnol-news-c-196-1-nnl1004-127813-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: शहीद उधम सिंह और मुंशी प्रेमचंद की मनाई जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: शहीद उधम सिंह और मुंशी प्रेमचंद की मनाई जयंती
Fri, 01 Aug 2025 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 01 Aug 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
फोटो 7शहीद उधम सिंह व मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित करते ऑल इंडिया डीवाईओ के स
नारनौल। ऑल इंडिया डीवाईओ जिला कमेटी महेंद्रगढ़ की ओर से वीरवार को शहीद ऊधम सिंह शहादत दिवस और मुंशी प्रेमचंद जयंती पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के सामने पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गई।
आल इंडिया डीवाईओ के जिला सचिव सतीश कुमार ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह ने जलियांवाला बाग नरसंहार का बदला लिया। एआईयूटीयूसी जिला सचिव छाजूराम रावत ने कहा कि मुंशी प्रेमचंद का कहना था कि साहित्य समाज का अगवा दस्ता है। वक्ताओं ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह व मुंशी प्रेमचंद आपसी भाईचारा व धर्मनिरपेक्षता के पक्षधर थे। जिला सचिव सतीश कुमार ने कहा कि आज युवाओं को ऐसे शहीद व मनीषियों के जीवन संघर्ष व आदर्श ही सच्ची राह दिखा सकते हैं।
रिटायर्ड कर्मचारी संघ के जिला प्रधान घनश्याम शर्मा ने कहा कि आज युवा नशा सहित भटकाव के शिकार हैं, उन्हें ऐसे महान शहीद व मनीषियों के विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिए। रिटायर्ड कर्मचारी संघ के प्रदेश प्रेस सचिव मास्टर धर्मपाल शर्मा ने शहीद ऊधम सिंह के जीवन संघर्षों पर बोलते हुए कहा कि शहीदों व मनीषियों को हमें ज्यादा से ज्यादा पढ़कर जीवन में आत्मसात करना होगा। इस अवसर पर एआईकेकेएमएस के जिला सचिव डॉ. व्रतपाल सिंह, सीताराम, जगमोहन सिंह, महावीर प्रसाद गोद, दयाराम मांदी, अभिमन्यु , अमित कुमार, रोहित, पंकज सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।