फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bird flue: More than 10 pigeons found dead in Mahendragarh of Haryana

महेंद्रगढ़ में 10 कबूतर तो जींद में 10 कौवे मृत मिले, पशुपालन विभाग सतर्क, जालंधर भेजे गए सैंपल

Sat, 09 Jan 2021 02:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेंद्रगढ़/जींद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेंद्रगढ़/जींद (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sat, 09 Jan 2021 02:32 AM IST
विज्ञापन
bird flue:  More than 10 pigeons found dead in Mahendragarh of Haryana
नांगल चौधरी एरिया में मृत मिले कबूतर। - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के नांगल चौधरी में 10 से अधिक कबूतरों की मौत के बाद पशुपालन विभाग सतर्क हो गया है। विभाग की टीम ने शनिवार को मौके पर जाकर सैंपल लेगी। सैंपलों को जांच के लिए जालंधर भेजा जाएगा। मुर्गियों के 96 सैंपल भी लिए गए हैं। इन सैंपल को भी जालंधर स्थित लैब भेजा जाएगा। जिले में आठ रैपिड रिएक्शन टीमों का गठन किया गया है। इन टीमों को शनिवार से पंचकूला में विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी।

विज्ञापन


बर्ड फ्लू को लेकर प्रदेशभर में अलर्ट जारी किया गया है। पशुपालन विभाग ने इसके लिए आरआरटी (रैपिड रिस्पॉन्स टीम) गठित कर दी हैं। जिलेभर में मॉनिटरिंग और सैंपलिंग के लिए आठ आरआरटी का गठन किया गया है। हर एक टीम में चार सदस्य रहेंगे। इन टीमों को शनिवार से पंचकूला में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद यह टीमें अपने क्षेत्र में तैनात होंगी। इन सभी टीमों को  सहायक उपकरण और पीपीई किट उपलब्ध कराई जाएंगे।
विज्ञापन


पशुपालन विभाग को अभी क्षेत्र में बर्ड फ्लू के लक्षण नहीं मिले हैं। एहतियात के तौर पर यह सैंपल लिए गए हैं। शुक्रवार को नांगल चौधरी में क्षेत्र में कुछ कबूतरों के मृत मिलने की शिकायत पशुपालन विभाग के पास पहुंची है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मीडियम और स्मॉल पॉल्ट्री फार्म

महेंद्रगढ़ जिले में बड़े पॉल्ट्री फार्म नहीं हैं। यहां पर मीडियम या स्माल स्केल के पॉल्ट्री फार्म हैं। जिसमें औसतन एक हजार से 25 हजार तक बर्ड हैं। जिले में कनीना क्षेत्र में ही सबसे अधिक संख्या में पॉल्ट्री फार्म हैं। जिलेभर में कुल 200 पॉल्ट्री फार्म हैं। सभी पॉल्ट्री फार्म संचालकों को एहतियात बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं। पक्षियों की मौत होने पर तुरंत विभाग को सूचित करें।

मुर्गियों के 96 सैंपल लिए गए हैं। यह हमारी हर महीने की प्रक्रिया का हिस्सा है। जिसमें 17 बीमारियों की टेस्टिंग होती है। बर्ड फ्लू के अलावा 16 अन्य बीमारियों की जांच के लिए यह सैंपल लैब भेजे जाते हैं। जालंधर लैब में इन सैंपल का टेस्ट होगा। कबूतर मृत मिलने की शिकायत आई है। शनिवार को टीम मौके पर जाकर सैंपल लेगी। डॉ. नसीब सिंह, उप निदेशक, पशुपालन विभाग, महेंद्रगढ़।

जींद में दस कौवों की मौत
उधर, जींद में पशुपालन विभाग चौकस हो गया है। वहीं नरवाना उपमंडल के कलौदा गांव में 10 कौवों की संदिग्ध हालात में मौत ने पशुपालन विभाग को सकते में डाल दिया है। हालांकि पशुपालन विभाग फिलहाल कीटनाशक या ठंड लगने से कौवों की मौत बता रहा है। लेकिन जांच के लिए सैंपल जालंधर स्थित लैब भेज दिए हैं। दूसरी ओर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पशुपालन विभाग ने 48 तीव्र कार्रवाई दल गठित कर दिए हैं। इसके लिए 24 घंटे चलने वाली हेल्पलाइन भी शुरू की गई है। हालांकि पशुपालन विभाग आश्वसत है कि अभी तक जींद जिले में बर्ड फ्लू का कोई मामला नहीं है।

दरअसल, गुरुवार को कलौदा गांव के खेतों में 10 कौवे मरे मिले थे। इस पर पशुपालन विभाग ने मौके पर पहुंचकर सभी के सैंपल जांच के लिए लैब भेज दिए। इसके बाद कौवों के शवों को चूना डालकर सुरक्षित तरीके से दफना दिया। पशुपालन विभाग के उप पशुपालन निदेशक डॉ. रविंद्र हुड्डा के अनुसार फिलहाल जिले में बर्ड फ्लू का कोई मामला नहीं आया है। किसान किसी भी स्थित में 01681-245229 नंबर पर सूचना दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed