फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bike rider killed, one seriously injured after being hit by a dumper

Mahendragarh-Narnaul News: डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर

Fri, 10 Oct 2025 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 10 Oct 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Bike rider killed, one seriously injured after being hit by a dumper
नारनौल। नांगल चौधरी-जयपुर रोड पर सड़क हादसे में बाइक सवार दो चचेरे भाइयों में से एक की मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोटपुतली के गांव भालोजी निवासी अनिकेत कुमार के दोस्त के यहां समारोह था। उसे नांगल चौधरी आना था। वीरवार दोपहर अनिकेत चचेरे भाई अनिरुद्ध को भी बाइक से ले आया। समारोह में शिरकत करने के बाद दोनों करीब 8 बजे अपने गांव जा रहे थे। रास्ते में पनियाला मोड़ के पास पीछे से आ रहे डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

आरोपी गाड़ी छोड़कर भाग गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने अनिकेत को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद अनिरुद्ध को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। फिलहाल उसका जयपुर के निजी अस्पताल में उपचार जारी है। अनिकेत शाहपुरा की एक कंपनी में बतौर इंजीनियर कार्यरत था जबकि अनिरुद्ध प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed