फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bike rider dies due to tanker collision, fellow injured

टैंकर की टक्कर से वाइक सवार व्यक्ति की मौत, साथी घायल

Mon, 20 Dec 2021 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to tanker collision, fellow injured
नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में कागजी कार्रवाई करती पुलिस। संवाद - फोटो : Narnol
गांव नंगला से पथराव होकर सतनाली जाने वाले मार्ग पर हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति एक युवक के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से सतनाली जा रहा था। सोमवार सुबह जब वह बाइक पथरवा से लोहारू जाने वाले सड़क पर पहुंचा तो टैंकर चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में नांगला निवासी सुरेंद्र सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव नंगला निवासी बीर सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह वह सुरेंद्र सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव नंगला से सतनाली जा रहा था। वह बाइक चला रहा था, जबकि सुरेंद्र सिंह बैठा हुआ था। जब वह पथरवा रोड से लोहारू जाने वाले मार्ग सामने से आ रहे टैंकर ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह उछलकर सड़क के किनारे जा गिरा, जबकि सुरेंद्र सिंह सड़क पर जा गिरा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। परिजन सुरेंद्र को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लेकर गए तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बीर सिंह के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed