फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   bike rider died after colliding with camel cart In Narnaul, deceased was returning to Khairthal

Narnaul: ऊंट गाड़ी से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, गांव सेका से वापस खैरथल जा रहा था मृतक

Thu, 05 Dec 2024 11:58 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 05 Dec 2024 11:58 AM IST
सार

ऊंट गाड़ी वाले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से उसे बहरोड़ के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बावल की एक फैक्ट्री में बतौर सुपरवाइजर के पद पर नौकरी करता था।

विज्ञापन
bike rider died after colliding with camel cart In Narnaul, deceased was returning to Khairthal
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारनौल-बहरोड़ सड़क पर बुधवार रात ऊंट गाड़ी से टकराने पर एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने वीरवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार खैरथल राजस्थान निवासी 28 वर्षीय कमल कुमार बुधवार दोपहर को शहर के समीपवर्ती गांव सेका मंढ़ाणा में किसी निजी काम के चलते अपने दोस्त से मिलने के लिए बाइक से आया था। यहां पर अपना काम निपटा लेने के बाद खाना खाकर वह करीब 7 बजे वापस अपने घर के लिए निकला था।
विज्ञापन


रास्ते में गांव झझारपुर के पास रात करीब साढ़े 7 बजे तेज रफ्तार से उसकी बाइक स्पीड ब्रेकर पर उछलकर आगे जा रही ऊंट गाड़ी से टकरा गई। इस हादसे में कमल का सिर ऊंट गाड़ी से जा लगा। ऊंट गाड़ी वाले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से उसे बहरोड़ के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बावल की एक फैक्ट्री में बतौर सुपरवाइजर के पद पर नौकरी करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed