{"_id":"663407f6b9941748f107cab7","slug":"bike-rider-absconds-after-breaking-gold-chain-from-teachers-neck-narnol-news-c-196-1-nnl1004-111940-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: शिक्षिका के गले से सोने की चेन तोड़कर बाइक सवार फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: शिक्षिका के गले से सोने की चेन तोड़कर बाइक सवार फरार
Fri, 03 May 2024 03:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 03 May 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल में स्कूल से पैदल घर जा रही शिक्षिका के गले से सोने की चेन तोड़कर बाइक सवार फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस शिकायत में हुडा सेक्टर निवासी मंजू यादव ने बताया कि वह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जोरासी में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं। बुधवार को वह आदर्श विद्यालय नारनौल में मार्किंग ड्यूटी करके दोपहर को अपनी भाभी प्रमिला के साथ स्कूटी पर घर जा रही थीं। भाभी ने उसे सीएल स्कूल के तिराहे के पास छोड़ दिया। वहां से वह पैदल अपने घर की तरफ जाने लगीं तभी बाइक पर सवार दो लड़के आए और गले से सोने की चेन छीन कर फरार हो गए। पुलिस ने शिक्षिका की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
तीन बिजली के खंभों को तोड़कर 1200 मीटर तार चोरी, मामला दर्ज
नांगल चौधरी। नारनौल क्षेत्र में 11 केवी आसरावास एपी और मोरूंड 11 केवी एपी लाइन के तीन खंभे तोड़कर 1200 मीटर बिजली के तार चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बिजली निगम के अधिकारियों की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस शिकायत में बताया कि तीन अप्रैल की रात को सूचना मिली कि तीन खंभों को तोड़कर बिजली के तार अज्ञात चोर चोरी कर ले गए हैं। इसके बाद बिजली निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। अधिकारियों ने बताया कि बिजली निगम को करीब 90 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।