{"_id":"659d92ce7c8bba3eb104565e","slug":"bike-driver-dies-in-road-accident-narnol-news-c-203-1-sroh1011-6623-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सड़क दुर्घटना में बाइक चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सड़क दुर्घटना में बाइक चालक की मौत
Wed, 10 Jan 2024 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 10 Jan 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव गुढ़ा के पास सोमवार देर रात हुई सड़क दुर्घटना में बाइक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के बयान पर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को दी शिकायत में नवदुर्गा गांव पालिका-1 जिला डडेलघूरा नेपाल निवासी कर्ण बहादुर सिंह ने बताया कि वह अटेली के गांव कारसा होटल पर कार्य करते हैं। उसका पोता पुष्कर रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ रोड पर गांव सीगड़ी के नजदीक स्थित एक होटल पर कार्य करता था।
सोमवार को रात 9:15 बजे होटल से अपने किसी निजी कार्य के लिए बाइक पर दोस्त विक्की से मिलन जा रहा था। कनीना जाते समय जब वह गुढ़ा पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जब वह दो घंटे तक वापिस नहीं आया तो होटल मालिक खोजने के लिए गए, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। जब नागरिक अस्पताल पहुंचे तो विक्की द्वारा उसके आधार कार्ड द्वारा शिनाख्त की गई। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने मृतक के दादा कर्ण बहादुर के बयान पर शव का मंगलवार को नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंपकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।