फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bike challaned for seat belt violation

Mahendragarh-Narnaul News: बाइक का किया सीट बेल्ट उल्लंघन का चालान

Thu, 19 Feb 2026 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Bike challaned for seat belt violation
फोटो नंबर-11बाईक का काटा गया चालान।
नारनौल। शहर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक बाइक का सीट बेल्ट उल्लंघन का चालान काट दिया गया। इस घटना के बाद वाहन मालिक असमंजस में है कि वह ऐसा चालान कैसे भरे जबकि दोपहिया वाहनों में सीट बेल्ट का प्रावधान ही नहीं होता।
विज्ञापन

गांव फैजाबाद निवासी पूर्व सरपंच राजपाल ने बताया कि 13 फरवरी को उनकी स्प्लेंडर बाइक उनका बेटा एकांश यादव खेत की ओर लेकर जा रहा था। इसी दौरान गांव के पास सिहार रोड स्थित टाइल फैक्टरी के नजदीक पुलिस ने बाइक को रुकवाया। उन्होंने बताया कि बेटा खेत में जाने के लिए निकला था लेकिन पुलिस ने वाहन को रोककर इंपाउंड कर दिया।
विज्ञापन

राजपाल के अनुसार जब वह पुलिस चौकी फैजाबाद पहुंचे तो पता चला कि बाइक का ऑनलाइन चालान काट दिया गया है। सबसे हैरानी की बात यह रही कि चालान में सीट बेल्ट उल्लंघन भी दर्ज किया गया है जबकि बाइक में सीट बेल्ट होती ही नहीं। इसके अलावा कुछ अन्य ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन भी दर्ज बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक मालिक का कहना है कि उनके पास ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी और प्रदूषण प्रमाण पत्र सहित सभी जरूरी दस्तावेज मौजूद थे जो पुलिस को दिखाए भी गए थे। इसके बावजूद चालान रद्द नहीं किया गया। अब वह महेंद्रगढ़ रोड–कनीना रोड क्षेत्र में अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं और चालान ठीक करवाने की गुहार लगा रहे हैं।

वर्जन
कई बार मशीन में गलती से इस तरह का चालान हो जाता है। जहां से भी चालान कटा है वहां जाकर इसे ठीक करवाया जा सकता है। -नरेश कुमार, एसआई ट्रैफिक पुलिस, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed