फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Big action by Mahendragarh Police, reward announced on 13 absconding accused in various cases

Haryana: महेंद्रगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, विभिन्न मामलों में फरार 13 आरोपियों पर किया इनाम घोषित

Thu, 01 Feb 2024 05:25 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 01 Feb 2024 05:25 PM IST
सार

महेंद्रगढ़ में विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज मामलों में फरार आरोपियों पर पुलिस ने पांच हजार का इनाम घोषित किया है। उनमें आरोपी बलवान उर्फ बल्लू वासी कारोली पर पांच हजार का इनाम रखा गया है, जिस पर हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट के तहत तीन मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
Big action by Mahendragarh Police, reward announced on 13 absconding accused in various cases
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महेंद्रगढ़ जिला में घटना के काफी समय बाद भी पुलिस गिरफ्त से बाहर रहने वाले आरोपियों पर पांच हजार का इनाम घोषित किया गया है। एसपी नितिश अग्रवाल ने पुलिस प्रवक्ता के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि महेंद्रगढ़ जिले में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज अलग-अलग मामलों में 13 आरोपियों पर इनाम घोषित किया गया है। इन मामलों में आरोपी काफी समय बाद भी फरार चल रहे थे। महेंद्रगढ़ पुलिस की टीमों द्वारा आरोपियों के सभी संभावित स्थानों पर तलाश की गई, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। इसके चलते पुलिस ने आरोपियों को पकड़वाने वाले को पांच हजार का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

विज्ञापन


जिला महेंद्रगढ़ में विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज मामलों में फरार आरोपियों पर पुलिस ने पांच हजार का इनाम घोषित किया है। उनमें आरोपी बलवान उर्फ बल्लू वासी कारोली पर पांच हजार का इनाम रखा गया है, जिस पर हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट के तहत तीन मामले दर्ज हैं। थाना सतनाली में एनडीपीएस एक्ट, डकैती और आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज मामले में फरार आरोपी मुकुंद वासी समसपुर और अमन वासी कबीर नगर चरखी दादरी पर पांच हजार का इनाम घोषित किया है। पुलिस ने कपिल वासी मंढाना पर इनाम घोषित किया है, जिस पर हत्या, डकैती, मारपीट और आर्म्स एक्ट के तहत तीन मामले दर्ज हैं। वहीं दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी अजीत मकडावा थाना कोटकाशिम राजस्थान पर पांच हजार का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन


राजस्थान के जिला नीम का थाना के दो आरोपी विक्रम वासी राईका नाला और धोला राम उर्फ शल्लो वासी बागवाला पर इनाम घोषित किया है, जो अपहरण व लूट के मामले में फरार चल रहे हैं। थाना निजामपुर के गांव नांगल दर्गु के रहने वाले दो आरोपी ख्याली राम और दीपक, जिन पर हत्या, रंगदारी, मारपीट के चार मामले दर्ज हैं। आरोपियों पर पांच हजार का इनाम घोषित किया गया है। एनडीपीएस एक्ट और एक्साइज एक्ट के मामले में फरार आरोपी सत्यनारायण वासी पाटन पर पांच हजार का इनाम घोषित किया गया है। थाना अटेली के एक्साइज एक्ट के मामले में फरार तीन आरोपी प्रवीण वासी बनार राजस्थान, हरिदास दे वासी कलकत्ता और जगदीश राणा वासी जोधपुर राजस्थान पर पांच हजार का इनाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज मामलों में फरार चल रहे आरोपियों पर पुलिस महानिरीक्षक दक्षिण रेंज रेवाड़ी, राजेंद्र कुमार के द्वारा प्रत्येक आरोपी पर 5,000 का इनाम रखा गया है। पुलिस अधीक्षक नितिश अग्रवाल ने जिला महेंद्रगढ़ की जनता से अपील की है कि उपरोक्त आरोपियों की सूचना देने वाले को 5,000 का इनाम दिया जाएगा और उसका नाम पता गुप्त रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed