फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bhuj-Bareilly, Barmer-Jammu Tawi, Varanasi-Sabarmati rail service will stop at Narnaul station on 20 and 21

Indian Railways: भुज-बरेली, बाडमेर-जम्मू तवी, वाराणसी-साबरमती रेलसेवा 20 व 21 को नारनौल स्टेशन पर करेगी ठहराव

Sat, 13 Jul 2024 11:41 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 13 Jul 2024 11:41 AM IST
सार

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 09635 जयपुर-रेवाड़ी, गाड़ी संख्या 09636 रेवाड़ी- जयपुर रेलसेवा 21 जुलाई को रद्द रहेगी।

विज्ञापन
Bhuj-Bareilly, Barmer-Jammu Tawi, Varanasi-Sabarmati rail service will stop at Narnaul station on 20 and 21
ट्रेन (सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

रेलवे द्वारा जयपुर-कनकपुरा रेलखंड के मध्य स्वचालित ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य के कारण नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के लिए रेल यातायात प्रभावित रहेगा। जिसकी वजह से कुछ ट्रेन नारनौल से गुजरेगी। वहीं कुछ ट्रेनों का आंशिक रूप से संचालन रद्द रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 09635 जयपुर-रेवाड़ी, गाड़ी संख्या 09636 रेवाड़ी- जयपुर रेलसेवा 21 जुलाई को रद्द रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 14716 जयपुर-हिसार रेल सेवा भी 21 जुलाई को रद्द रहेगी।

विज्ञापन


मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)

  • गाड़ी संख्या 14322 भुज-बरेली रेलसेवा जो 20 जुलाई को भुज से प्रस्थान करेगी। वह रेल सेवा परिवर्तित मार्ग वाया फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेल सेवा रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशन पर ठहराव करेगी।
  • विज्ञापन
  • गाड़ी संख्या 14661 बाडमेर-जम्मूतवी रेल सेवा जो 21 जुलाई को बाडमेर से प्रस्थान करेगी। वह रेल सेवा परिवर्तित मार्ग वाया फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेल सेवा रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशन पर ठहराव करेगी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • गाड़ी संख्या 19408 वाराणसी-साबरमती रेलसेवा जो 20 जुलाई को वाराणसी से प्रस्थान करेगी। वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेल सेवा नारनौल, नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर, रींगस स्टेशन पर ठहराव करेगी।
  • गाड़ी संख्या 14662, जम्मूतवी-बाडमेर रेलसेवा जो 20 जुलाई को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी। वह रेल सेवा परिवर्तित मार्ग वाया रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेल सेवा नारनौल, नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर, रींगस स्टेशन पर ठहराव करेगी।
  • गाड़ी संख्या 14321 बरेली-भुज रेल सेवा जो 21 जुलाई को बरेली से प्रस्थान करेगी। वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेल सेवा नारनौल, नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर, रींगस स्टेशन पर ठहराव करेगी।
  • गाड़ी संख्या 19566, देहरादून-ओखा रेलसेवा जो 21 जुलाई को देहरादून से प्रस्थान करेगी। वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेल सेवा नारनौल, नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर, रींगस स्टेशन पर ठहराव करेगी।
  • गाड़ी संख्या 14733 बठिंडा-जयपुर रेल सेवा जो 20 जुलाई को बठिंडा से प्रस्थान करेगी। वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया रेवाड़ी-रींगस-चौमू सामोद होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेल सेवा अटेली, नारनौल, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीमकाथाना, कावंट, श्रीमाधोपुर, रींगस, चौमू सामोद, ढेहर का बालाजी स्टेशन पर ठहराव करेगी।

आंशिक रद्द रेलेसवाएं

  • गाड़ी संख्या 19702 दिल्ली कैंट-जयपुर रेल सेवा जो 21 जुलाई को दिल्ली कैंट से प्रस्थान करेगी। वह सीकर तक ही संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा सीकर-जयपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 04704, जयपुर-बठिंडा रेलसेवा जो 21 जुलाई को जयपुर के स्थान पर ढेहर का बालाजी से संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा जयपुर-ढेहर का बालाजी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 12015, नई दिल्ली-अजमेर रेलसेवा जो 21 जुलाई को नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी। वह खातीपुरा तक ही संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा खातीपुरा-अजमेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed