फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bholenath's cheers echoed in pagodas on the first day of Sawan

Mahendragarh-Narnaul News: सावन के पहले दिन शिवालयों में गूंजे भोलेनाथ के जयकारे

Wed, 05 Jul 2023 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 05 Jul 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Bholenath's cheers echoed in pagodas on the first day of Sawan
नारनौल। भगवान शंकर के प्रिय सावन महीने की शुरूआत उनके रोद्र रूप हनुमानजी के वार मंगलवार से शुरू हुई। इसके चलते लोगों में शिव पूजन के लिए विशेष उत्साह देखा गया। इस बार शिवालयों में भगवान शंकर के जयकारे 58 दिनों तक गूंजेंगे और आठ सोमवार इस बार सावन में आएंगे। सावन के पहले दिन मंगलवार को शहर के सभी शिवालयों में अनेक भक्तों ने भगवान शंकर का जलाभिषेक कर पूजा-अचर्ना की, लेकिन शहर के प्रसिद्ध मोड़ावाला मंदिर व छोटा-बड़ा तालाब शिव मंदिर में भक्तों का जलाभिषेक करने के लिए तांता लगा रहा। सावन महीने में भगवान शिव की पूजा का महत्व बताते हुए आचार्य देवदत्त शास्त्री, क्रांति निर्मल शास्त्री, पंडित देवकीनंदन शर्मा तथा आचार्य राजेश बोहरा आदि ने बताया कि हिंदू कैलेंडर के अनुसार सावन का महीना पांचवां महीना होता है। आषाढ़ खत्म होते ही श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से सावन का पवित्र महीना शुरू हो जाता है। इस माह को श्रावण के नाम से भी जाना जाता है। श्रावण का महीना भगवान शिव का सबसे प्रिय महीना होता है। पंडितों ने बताया कि इस वर्ष सावन का महीना दो महीनों तक चलेगा यानि सावन में 58 दिन तक शिव आराधना और पूजा-पाठ का दौर चलेगा। दरअसल सावन के महीने में अधिकमास पड़ने के कारण सावन का महीना एक के बजाय दो महीनों का होगा। उन्होंने बताया कि 19 वर्षों के बाद इस तरह का संयोग दोबारा बना हुआ है जब सावन के महीने में अधिकमास आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed