फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bhiwani's SDM will be the new ADC of Narnaul, Mahavir Prasad will be the Municipal Commissioner.

Mahendragarh-Narnaul News: भिवानी के एसडीएम होंगे नारनौल के नए एडीसी, महावीर प्रसाद होंगे नगरायुक्त

Fri, 02 Feb 2024 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 02 Feb 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Bhiwani's SDM will be the new ADC of Narnaul, Mahavir Prasad will be the Municipal Commissioner.
नारनौल। प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई आईएएस, आईपीएस व एचसीएस की तबादला सूची में जिला महेंद्रगढ़ के कई प्रशासनिक अधिकारियाें का तबादला कर दिया गया है। इसमें अतिरिक्त उपायुक्त, नारनौल व महेंद्रगढ़ के एसडीएम सहित सीटीएम का तबादला हुआ है। इसके अलावा हाल ही में उपमंडल बने नांगल चौधरी को बना एसडीएम मिला है। इस सूची में नारनौल की अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह एवं नगर आयुक्त का तबादला फरीदाबाद तबादला किया गया। उनके स्थान पर भिवानी के एसडीएम दीपक कारवा को नारनौल एडीसी तथा महावीर प्रसाद को नगर आयुक्त नियुक्त किया गया। इसी प्रकार नारनौल एसडीएम मनोज कुमार के स्थान बावल के एसडीएम जितेंद्र कुमार, सीटीएम मंगल सैन के स्थान पर मंजीत सिंह को नारनौल का सीटीएम बनाया गया है। वहीं महेंद्रगढ़ के एसडीएम हर्षित कुमार के स्थान पर गुरुग्राम के संयुक्त नगर आयुक्त संजीव कुमार तथा तोशाम के एसडीएम मनोज कुमार को नारनौल जिला परिषद का सीईओ बनाया गया है। जबकि हाल ही उपमंडल बने नांगल चौधरी में मयंक भारद्वाज को एसडीएम का चार्ज सौंपा गया है। इसके अलावा नारनौल की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रबीना पी का तबादला करनाल किया गया है। वहीं डीएसपी रणबीर सिंह की सुनारिया रोहतक व डीएसपी जितेंद्र कुमार की हिसार बदली की गई। उनके स्थान पर गुरुग्राम से सुरेश कुमार व सुनारिया रोहतक से हरदीप सिंह नारनौल के डीएसपी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed