फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   bheem,award, sandeep, pooniya, faimly, happy,

भीम अवार्ड से बढ़ा आत्मविश्वास : संदीप

Mon, 20 Feb 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 20 Feb 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
bheem,award, sandeep, pooniya, faimly, happy,
भीम अवार्ड समारोह में संदीप मंत्री अनिल विज के साथ।
रियो ओलंपिक की पैदल चाल स्पर्धा में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले खंड सतनाली के गांव सुरेहती जाखल के संदीप कुमार को खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर प्रदेश सरकार द्वारा भीम अवार्ड से सम्मानित किया गया है। राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने संदीप कुमार को यह सम्मान रविवार को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा राजभवन में खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग हरियाणा द्वारा आयोजित भीम पुरस्कार वितरण समारोह में प्रदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की और कार्यक्रम में खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज विशिष्ट अतिथि रहे। पुरस्कार के तहत संदीप को स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र एवं पांच लाख रुपए पुरस्कार राशि से सम्मानति किया गया है।
विज्ञापन

 भीम अवार्ड प्राप्त करने वाले संदीप कुमार जिले के पहले खिलाड़ी हैं। संदीप को यह पुरस्कार मिलने पर उनके परिजनों, पैतृक गांव सहित क्षेत्र में खुशी का माहौल है। पुरस्कार प्राप्त करने के बाद संदीप ने फोन पर बताया कि मैं यह सम्मान पाकर उन्हें न केवल असीमित खुशी मिली है अपितु इससे भविष्य में और भी अच्छा प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिली है। उन्होंने बताया कि शनिवार को दिल्ली में संपंन राष्ट्रीय पैदल चाल चैंपियनशिप की 50 किलोमीटर पैदल चाल स्पर्धा में अपना ही राष्ट्रीय रिकार्ड तोड़ने और प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर लंदन में होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई करने पर मेरे आत्मविश्वास बढ़ा है उसमें आज मिले भीम अवार्ड से और इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि इससे मुो भविष्य में और बेहतर करने की प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि शनिवार को दिल्ली में आयोजित नेशनल ओपन रेस वाकिंग चैंपियनशिप में संदीप कुमार ने 50 किलोमीटर पैदल चाल में अपना ही रिकार्ड तोड़ते हुए 3 घंटे 55 मिनट 59.5 सेकेण्ड में पूरी कर स्वर्ण पदक जीता और 13 अगस्त को लंदन में होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई कर लिया। इस स्पर्धा में पिछला राष्ट्रीय रिकार्ड भी 3 घंटे 56 मिनट 22 सेकेण्ड के साथ संदीप के ही नाम था। विश्व चैंपियनशिप के लिए पुरूष 50 किलोमीटर पैदल चाल में प्रवेश का कट 4 घंटे 6 मिनट था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed