फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bhavana will represent the state in the Senior National Competition

Mahendragarh-Narnaul News: सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में भावना करेगी राज्य का प्रतिनिधित्व

Sat, 22 Nov 2025 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 22 Nov 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Bhavana will represent the state in the Senior National Competition
फोटो नंबर- 15भावना,तीरंदाजी खिलाड़ी। - फोटो : संवाद
नारनौल। सीनियर नेशनल प्रतियोगिता के लिए तीरंदाजी खिलाड़ी भावना का चयन हुआ है। सीनियर नेशनल प्रतियोगिता का आयोजन 21 से 30 दिसंबर तक हैदराबाद में किया जाएगा। तीरंदाजी में जिले से केवल भावना ही भाग लेगी और राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी।
विज्ञापन

खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल का आयोजन जींद में किया गया था जिसमें प्रदेश भर से खिलाड़ियों ने भाग लिया था। जिले से सीनियर वर्ग में करीब 4 और जूनियर वर्ग में करीब 8 सहित कुल 12 खिलाड़ियों ने भाग लिया था जिसमें से केवल भावना का ही चयन हुआ है। वह प्रतियोगिता में सीनियर इंडियन राउंड वर्ग में भाग लेगी। भावना सुभाष स्टेडियम स्थित खेल नर्सरी में तीरंदाजी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। गत प्रतियोगिताओं में भी भावना ने बेहतर प्रदर्शन कर पदक जीते थे।
विज्ञापन

बॉक्स
हैदराबाद में आयोजित प्रतियोगिता से मुझे प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। इसको लेकर उत्साहित हूं, बेहतर प्रदर्शन कर पदक जीतने का प्रयास रहेगा। प्रतियोगिता की तैयारी के लिए कोच के मार्गदर्शन में खेल नर्सरी में नियमित रूप से अभ्यास कर रही हूं। -भावना, तीरंदाजी खिलाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
वर्जन :
भावना के चयन से अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी। भावना ने गत प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन किया था। उम्मीद है आगामी प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन कर राज्य के लिए पदक जीतेगी। -विनय कुमार, तीरंदाजी कोच, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed