फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bharat Mukti Morcha will oppose EVMs in a phased manner till 31: Jagdish

भारत मुक्ति मोर्चा 31 तक करेगी ईवीएम का चरणबद्ध विरोध: जगदीश

Fri, 05 Jan 2024 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Bharat Mukti Morcha will oppose EVMs in a phased manner till 31: Jagdish
महेंद्रगढ़। ईवीएम के विरोध में 31 जनवरी तक चलने वाले चरणबद्ध आंदोलन को लेकर भारत मुक्ति मोर्चा के सदस्यों ने शुक्रवार को एसडीएम हर्षित कुमार को ज्ञापन सौंपा। मोर्चा के जिला अध्यक्ष जगदीश प्रसाद ने बताया कि भारत मुक्ति मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष नई दिल्ली के आह्वान पर भारत मुक्ति मोर्चा के द्वारा से ईवीएम के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन के तहत ईवीएम हटाओ, बैलेट पेपर लाओ और लोकतंत्र बचाओ अभियान चलाया जाएगा। देश के 567 जिलों के मुख्यालयों पर भारत मुक्ति मोर्चा के द्वारा भारत का लोकतंत्र बचाने के लिए, ईवीएम के विरोध में उपरोक्त रूप से चरणबद्ध आंदोलन आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मोर्चा चरण के अनुसार 10 जनवरी को 567 जिलों के जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन, 14 जनवरी को कार्यालय पर रैली प्रदर्शन, 31 जनवरी को केंद्रीय चुनाव आयोग कार्यालय नई दिल्ली पर विशाल महामोर्चा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि टेक्नोलॉजिकल एडवांस्ड देशों में भी ईवीएम पर पाबंद लगाई है तो भारत में ईवीएम को क्यों चलाया जा रहा है। 8 अक्तूबर 2013 का सुप्रीम कोर्ट का लैंडमार्क जजमेंट, चुनाव आयोग के द्वारा पुरानी मशीनों का इस्तेमाल, 2014 के लोकसभा चुनाव में घोटाला करने के सबूत सहित अन्य मांगें है। इस मौके पर ओमप्रकाश, संतोष देवी, राजकुमार, कृष्णपान, कंवर सिंह सहित मोर्चा के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed