फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   bharat band, roadways bus, trains service disturb

भारत बंद के कारण रोडवेज बसें और ट्रेन सेवा रही प्रभावित, यात्री परेशान

Fri, 26 Mar 2021 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
bharat band, roadways bus, trains service disturb
बिना यात्रियों के खाली पड़ा महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन। - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। किसानों की ओर से शुक्रवार को बुलाए गए भारत बंद का रोडवेज की बसों और ट्रेनों के संचालन पर असर दिखाई दिया। जिस कारण महेंद्रगढ़ से दादरी, भिवानी, रोहतक, हिसार की ओर से जाने वाली बसें बंद रहीं। लोहारू के पास ट्रेनों को रोके जाने के कारण रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का आंदोलन पिछले चार महीने से चल रहा है। किसानों ने शुक्रवार को भारत बंद बुलाया गया था। महेंद्रगढ़ क्षेत्र में किसी संगठनों ने रोड जाम नहीं किया। रेवाड़ी से सादलपुर रेलवे ट्रैक जाम होने से महेंद्रगढ़ के आदर्श रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ा। लोहारू से सतनाली के बीच स्थित गांव सुहासड़ा में किसान रेलवे ट्रैक पर बैठ गए। जिस कारण दिन के समय चल रही बीकानेर से दिल्ली तथा दिल्ली से बीकानेर की गाड़ी महेंद्रगढ़ ट्रैक पर नहीं आई। इन दोनों ट्रेन का रूट डायवर्ट कर दिया गया।
विज्ञापन

दैनिक रेलयात्री महासंघ के प्रधान रामनिवास पाटोदा ने बताया कि भारत बंद को लेकर लोहारू के किसानों ने ट्रैक को जाम किया था। रेलवे प्रशासन ने दिल्ली सराय रोहिल्ला से बीकानेर गाड़ी संख्या 02487 और बीकानेर से दिल्ली सराय रोहिल्ला 02488 का रूट डायवर्ट कर दिया। इन दोनों गाड़ियों को रेवाड़ी जंक्शन से रूट बदलकर वाया नारनौल, रींगस, सीकर, चुरू के रास्ते बीकानेर के लिए भेजा गया। जिससे महेंद्रगढ़ के यात्रियों को टिकट बुकिंग कराने पर भी रेल की सुविधा नहीं मिली। दूसरी ओर बीकानेर से सुबह 9.30 बजे चलने वाली महेंद्रगढ़ 2.25 मिनट पर पहुंचने वाली ट्रेन को भी वाया चुरू, नारनौल, रेवाड़ी, दिल्ली सराय रोहिल्ला गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज बस सेवा भी नहीं मिली
महेंद्रगढ़ जिले में रेवाड़ी, नारनौल, सतनाली के रूट पर बसें चलती रहीं। महेंद्रगढ़ से दादरी, भिवानी, रोहतक, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, सोनीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला और चंडीगढ़ रूट पर बसें बंद रहीं। इन रूट पर रोडवेज की बसों के 24 टाइम हैं। शुक्रवार को अधिकतर बसें बंद रहीं। शाम सात बजे बाद रोडवेज की एक बस रवाना हुई।
वर्जन...
कुछ रूट पर रोडवेज की बसें प्रभावित हुई थीं। शाम छह बजे के बाद रोड खोल दिए जाने की सूचना के अनुसार कुछ बसों को बहाल कर दिया गया है। शनिवार सुबह सभी बसें अपने तय समय के अनुसार चलेंगी।

- नवीन शर्मा, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो, नारनौल।
-----------------
सतनाली रूट पर भी नहीं चलीं बसें
सतनाली मंडी। किसानों की ओर से बुलाए गए भारत बंद का सतनाली में रोडवेज बसों पर खासा असर देखने को मिला। शुक्रवार को बस अड्डा वीरान सा दिखाई दिया। सतनाली से महेंद्रगढ़ रूट पर तो सवारियां होने पर बसों का संचालन जारी रहा। सवारियां न के बराबर होने से अधिकतर बसें अड्डे पर ही खड़ी रहीं। सतनाली से दादरी, तोशाम, लोहारू, भिवानी और हिसार रूट पर बस सेवा प्रभावित रही। बस अड्डा इंचार्ज रामफल शर्मा और अशोक सांगवान ने बताया कि सुबह 6:10, 6:50 और 7:20 बजे केवल तीन ही बसें सतनाली से दादरी के लिए रवाना की गईं। हिसार के लिए सुबह 6:00, तोशाम के लिए 7:30, लोहारू के लिए 6:45 बजे बस रवाना की गई। इसके बाद किसी बस का संचालन नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed