{"_id":"678fee6c29471f660a0f3073","slug":"beti-bachao-beti-padhao-campaign-completes-ten-years-birth-rate-of-girls-increased-by-25-percent-in-ten-years-narnol-news-c-196-1-nnl1005-120492-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मुहिम को दस साल पूरे, दस साल में 25 प्रतिशत बढ़ी बेटियों की जन्मदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मुहिम को दस साल पूरे, दस साल में 25 प्रतिशत बढ़ी बेटियों की जन्मदर
Wed, 22 Jan 2025 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 22 Jan 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
प्रवीण सैनी
नारनौल।
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना को 22 जनवरी को दस साल पूरे हो रहे हैं। इस दौरान क्षेत्र में लड़कियों की जन्म दर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिले हैं।
योजना के शुरुआती वर्ष में जिले में 1 हजार लड़काें पर 738 लड़कियों की जन्म दर के साथ लिंगानुपात बहुत कम था। योजना के दस साल बाद जिले में लिंगानुपात में 25 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। दिसंबर 2024 तक 1 हजार लड़कों पर 994 लड़कियों की जन्म दर के साथ लिंगानुपात के मामले में जिला महेंद्रगढ़ प्रदेश के अग्रणी जिलों में से एक बना हुआ है। क्षेत्र के लोगों में भी लड़कियों के जन्म, लड़कियों को पढ़ाने व लड़के-लड़की का एक जैसा पालन-पोषण करने में जागरूकता बढ़ी है। इसके फलस्वरूप जिले की लड़कियां खेल, शिक्षा और अन्य क्षेत्र में अपनी प्रतिभा के दम पर परचम लहरा क्षेत्र का नाम रोशन कर रही हैं।
प्रधानमंत्री ने पानीपत में की थी योजना की शुरुआत
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से 22 जनवरी 2015 को पानीपत में आयोजित कार्यक्रम में किया गया था। जिसका मुख्य उद्देश्य लिंगानुपात में व्याप्त असमानता को समाप्त करना था और लोगों में लड़कियों को पढ़ाने व अन्य क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने के बारे में जागरूक करना था।
जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन
योजना के दस साल के दौरान नियमित अंतराल पर विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक व जागरूकता कार्यक्रम किए जाते हैं। महिलाओं व लड़कियों को घरेलू हिंसा, अधिकारों के प्रति और बेटी को पढ़ाने के साथ बेहतर पालन पोषण देने के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। इसी योजना के तहत पंचायत स्तर पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में गांव की पढ़ी-लिखीं लड़कियों ने ध्वजारोहण भी किया था।
विज्ञापन
दस साल पूरे होने पर होगा कार्यक्रम, उपायुक्त होंगे मुख्य अतिथि :
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना को दस साल पूरे होने के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन पीजी कॉलेज के सभागार में किया जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि उपायुक्त डॉ. विवेक भारती रहेंगे। इस दौरान योजना की उपलब्धियों को बताया जाएगा और विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी।
-- -
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना को 22 जनवरी को दस साल पूरे हो रहें हैं। इन दस साल के दौरान जिले के लिंगानुपात में प्रभावी वृद्धि दर्ज की गई है। लोगों में भी बेटियों के जन्म और उनको पढ़ाने में जागरूकता बढ़ी है। जिले में विभिन्न स्थानों पर लोग कन्या जन्म पर कुआं पूजन का आयोजन करते हैं। हमारा प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक किया जा सकें ताकि लिंगानुपात में और अधिक बढ़ोतरी दर्ज की जा सकें।
संगीता यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास नारनौल।