फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Best service to mother and fatherland: Pawan Bachodia

जननी और जन्मभूमि की सेवा सबसे श्रेष्ठ है: पवन बाछोदिया

Tue, 05 Oct 2021 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Best service to mother and fatherland: Pawan Bachodia
दिल्ली ओबीसी आयोग के चेयरमैन जगदीश यादव का स्वागत करते पवन बाछोदिया। - फोटो : Narnol
जननी और जन्मभूमि की सेवा को हमारे धर्म शास्त्रों में सबसे श्रेष्ठ सेवा कहा गया है, इसलिए हमें जननी और जन्मभूमि की सेवा करके पुण्य का भागी बनना चाहिए। ये बातें जन सेवा मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन बाछोदिया ने कही। वे जनपद के गांव ताजपुर में राव रामस्वरूप चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से दिल्ली ओबीसी आयोग के चेयरमैन जगदीश यादव के सम्मान में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय राव रामस्वरूप ने अपना पूरा जीवन जन सेवा में लगाया तथा अपनी संतान को भी योग्य बनाकर जनसेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। आज उन्हीं के पद चिन्हों पर चलकर उनके सुपुत्र, पूर्व पुलिस अधिकारी एल एन राव व उनके पुत्र एक चैरिटेबल ट्रस्ट बनाकर अपने इलाके में जनसेवा का संकल्प ले रहे हैं। दिल्ली ओबीसी आयोग के चेयरमैन जगदीश यादव ने कहा कि एल एन राव दिल्ली में पुलिस के उच्च पदों पर आसीन रहते हुए राष्ट्रपति अवार्ड के अलावा अनेक पुरस्कार अर्जित किए। अपनी सरकारी सेवा के दौरान भी इन्होंने जनसेवा को सर्वप्रिय माना। एल राव के अनुभव से इस इलाके के युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। कार्यक्रम के आयोजक एवं दिल्ली के पूर्व डीसीपी, एल एन राव ने अतिथियों का आभार जताया। इस अवसर पर सुरेश यादव, अशोक पार्षद, डॉ. जितेंद्र भारद्वाज, विजय कौशिक एडवोकेट, विकास यादव पूर्व चेयरमैन, दीपक शर्मा, रामकिशन यादव, दुर्गादत्त गोयल, आजाद शर्मा, संजय व धर्मेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed