फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Beneficiaries of Mahatma Gandhi Rural Basti Scheme will get certificates today

Mahendragarh-Narnaul News: महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के लाभार्थियों को आज मिलेंगे प्रमाणपत्र

Mon, 10 Jun 2024 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 10 Jun 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Beneficiaries of Mahatma Gandhi Rural Basti Scheme will get certificates today
नारनौल। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह 10 जून को सोनीपत में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के लाभार्थियों को वेब कास्टिंग के जरिए कब्जा प्रमाण-पत्र वितरण की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन

वहीं जिलास्तर पर सिंचाई मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव ग्रामीण विकास विभाग की तरफ से 266 लाभार्थियों को लघु सचिवालय के नजदीक स्थित सभागार में कब्जा प्रमाण पत्र बांटेंगे। इस मौके पर नागरिक बड़ी स्क्रीन के जरिए मुख्यमंत्री के संबोधन को लाइव देखेंगे। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी व डीएमसी महावीर प्रसाद ने बताया कि प्रदेश सरकार ने महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती स्कीम के तहत 100-100 वर्ग गज के प्लाटों की रजिस्ट्री और कब्जा प्रमाण पत्र जैसे अन्य दस्तावेज वितरित करने का काम शुरु कर दिया है। जिला महेंद्रगढ़ के महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के लाभार्थियों को सभागार नारनौल में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीण विकास विभाग की तरफ से कब्जा प्रमाण पत्र बांटे जाएंगे। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने प्रत्येक जिला मुख्यालय पर जिला स्तरीय समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया है। जिला महेंद्रगढ़ के 266 लाभार्थियों को प्लॉटों के कब्जा प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। इस कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इस जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed