फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bees attack in Mahindergarh Sadar police station, 15 people injured

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ सदर थाने में मधुमक्खियों का हमला, 15 लोग हुए घायल

Fri, 21 Mar 2025 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 21 Mar 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Bees attack in Mahindergarh Sadar police station, 15 people injured
फोटो संख्या:56- सदर थाना के नजदीक पेड पर लगा मधुमक्खी का छाता--संवाद
महेंद्रगढ़। सदर थाना महेंद्रगढ़ में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी मची गई। हमले में करीब 15 लोग घायल हो गए। इनमें 4 को नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जबकि कुछ घायलों ने निजी अस्पतालों में इलाज करवाया गया।
विज्ञापन

हमले में गांव झगड़ोली निवासी विक्की, अजय कुमार, श्रवण सिंह सिगड़ा, राजेंद्र, सोनू चामधेड़ा, उदयभान मेघनवास आदि को घायल हो गए। घायलों में चार लोगों को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया गया। अन्घा यलों को निजी अस्पतालों में उपचार के लिए लोग ले गए। घायलों ने बताया कि हमला तब हुआ जब पुलिस शिकायतकर्ताओं से मामले की जानकारी ले रही थी। थाने में धुएं किया गया, जिससे मधुमक्खियों को भगाया जा सके।
विज्ञापन

बता दें कि महेंद्रगढ़ सदर और सिटी थाने में कई स्थानों पर मधुमक्खियों के छत्ते लगे हुए हैं। इन छत्तों को जल्द नहीं हटाया गया तो आगे भी इस प्रकार के मधुमक्खियों के हमले होने का भय बना रहेगा। सदर व शहर थाना परिसर में बड़ी संख्या में पेड़ हैं। जहां तीन-चार बड़ी मधुमक्खियों के छत्ते लगे हुए हैं। प्रतिदिन दोनों थानों में लोगों का आवागमन रहता है। फिलहाल घायलों का उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने प्रशासन से समस्या का समाधान जल्द निकालने की मांग की है। इससे पूर्व भी नारनौल क्षेत्र में बीते शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे मधुमक्खियों के झुंड ने लोगों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed