फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bees attack devotees on Dhosi hill, one seriously injured

Mahendragarh-Narnaul News: ढोसी पहाड़ी पर श्रद्धालुओं पर मधुमक्खियों ने किया हमला, एक गंभीर

Sat, 15 Mar 2025 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 15 Mar 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Bees attack devotees on Dhosi hill, one seriously injured
फोटो नंबर 1नागरिक अस्पताल में बुजुर्ग के मुंह पर से मधुमक्खी का डंक निकालते स्वास्थ्यकर्मी।
नारनौल। शहर के समीपवर्ती गांव ढोसी पहाड़ी पर प्रसाद लेने आए श्रद्धालुओं पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस दौरान एक व्यक्ति को 100 से ज्यादा जगह पर मधुमक्खियों ने काट लिया। इसके अलावा करीब 40 लोगों को भी मधुमक्खियों ने काट लिया।
विज्ञापन

दुल्हेंडी पर्व पर प्रतिवर्ष ढोसी पहाड़ी स्थित मंदिर में भंडारा लगाया जाता है। इसकी वजह से ढोसी गांव सहित आसपास के ग्रामीण भी प्रसाद लेने के लिए आते हैं। इस बार भी मंदिर में भंडारा लगाया था। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे मधुमक्खियों के झुंड ने लोगों पर हमला कर दिया। इस दौरान करीब 40 लोगों को मधुमक्खियों ने काट लिया। लोगों ने घटना की जानकारी डायल 112 और एंबुलेंस को सूचना दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची एंबुलेंस में 70 वर्षीय भोलाराम और एक अन्य व्यक्ति को लेकर गई। भोलाराम भाग नहीं सका, जिसकी वजह से उसे मधुमक्खियों ने करीब 100 जगह से काट लिया। जब बुजुर्ग को अस्पताल में लाया गया तो स्टाफकर्मी बुजुर्ग के मुंह व शरीर के अन्य जगह से मधुमक्खियों के डंक निकालने में जुट गए। बुजुर्ग की गंभीर हालात होने की वजह से पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। वहीं एक अन्य व्यक्ति का प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed