{"_id":"6054ebfa8ebc3e8d047291b6","slug":"bees-attack-corona-test-army-recruitment-youth-injured-narnol-news-rtk600709292","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्ती से पहले कोरोना रिपोर्ट बनवाने पहुंचे युवाओं पर मधुमक्खियों का हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना भर्ती से पहले कोरोना रिपोर्ट बनवाने पहुंचे युवाओं पर मधुमक्खियों का हमला
विज्ञापन
उप नागरिक अस्पताल कनीना में मधुमक्खी के काटे हुए निशान को दिखाता पुलिसकर्मी। संवाद
- फोटो : Narnol
कनीना। उप-नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को बीआरओ की भर्ती के लिए कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट बनवाने पहुंचे युवकों सहित पुलिस कर्मचारियों और अन्य लोगों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर घायल कर दिया। घायलों को अस्पताल परिसर में इंजेक्शन देने के बाद उनकी स्थिति सामान्य होने पर अस्पताल से छुट्टी दी गई।
कनीना उप-नागरिक अस्पताल के नए भवन की तीसरी मंजिल पर मधुमक्खियों ने बड़े छत्ते बना रखे हैं। शुक्रवार दोपहर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने अस्पताल परिसर में एकत्रित लोगों पर हमला कर दिया। जिनमें पुलिस के हेड कांस्टेबल राकेश, एचईसी जगदीश को काट लिया। सेना भर्ती के लिए अपना मेडिकल बनवाने आए प्रीतम, निहाल सिंह, जय किशन, जगदीश, सत्यदेव रविंद्र सहित पड़तल निवासी संदीप, प्रदीप कनीना, ओम बीर, हिमांशु, रसूलपुर निवासी अंकित, अजय, महेंद्र, सौरव, सचिन सहित अन्य लोग घायल हो गए। अस्पताल परिसर की तीसरी मंजिल पर लगे मधुमक्खियों के छत्तों को हटवाने के लिए अनेक बार मांग की जा चुकी है। इस ओर अभी तक किसी के द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया है। युवकों ने बताया कि सेना भर्ती को लेकर वे पिछले करीब 6 माह से मेहनत कर रहे थे। शुक्रवार को भर्ती में जाने के लिए कोरोना जांच की रिपोर्ट बनवाने के लिए अस्पताल परिसर में आए थे। मधुमक्खियों के एक झुंड ने हमला कर दिया। 10 से अधिक मधुमक्खियों ने काट लिया है।
युवा बोले
बीआरओ की भर्ती के लिए पिछले 6 महीने से तैयारी कर रहे हैं। 21 तारीख से भर्ती शुरू हो जाएगी। अभी तक कोविड की जांच का रिपोर्ट नहीं मिली है। उप-नागरिक अस्पताल कनीना में चिकित्सक जांच करवाने आए हुए युवाओं को फटकार लगाते हैं। युवा 499 रुपये की रसीद कटवा कर लाइन में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
- सूरज, सुंदरह
---------------
उप नागरिक अस्पताल कनीना में कोरोना की जांच करवाने के लिए आए थे। अस्पताल में ऊपर के फ्लोर के पास बड़ी मधुमक्खियों का छत्ता बना हुआ है। वहां से आई मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। जिससे कई लोग घायल हो गए। इस कारण कोरोना की जांच नहीं हो पाई। निराश होकर घर जाना पड़ रहा है।
- सोनू, सुंदरह
--------
अस्पताल में 499 रुपये की पर्ची कटवाकर सुबह से लाइन में लगे हुए हैं। बीच में ही मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। जिस वजह से कोरोना की जांच नहीं हो पाई। सेना में भर्ती होने से पहले कोरोना का टेस्ट कराने का निर्देश दिया हुआ है। उसके लिए यहां आए हुए हैं।
- पवन
----------------
कोरोना रिपोर्ट के लिए उप नागरिक अस्पताल कनीना के चक्कर लगा रहे हैं। स्वास्थ्यकर्मी कहते हैं कि 1 दिन में केवल 100 लोगों का ही सैंपल लिया जा सकता है। आसपास के गांव से 500 युवा आए हुए हैं। भर्ती सेंटर के बाहर ही जांच केंद्र बनाया जाना चाहिए। उप-नागरिक अस्पताल कनीना में सैंपलों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए।
- मनीष, ढाणा
---------------------------
वर्जन
कोविड का सैंपल जमा करवाने आए युवाओं ने धक्कामुक्की करके सभी व्यवस्थाओं को बिगाड़ दिया है। एक दिन में 100 लोगों का सैंपल ही लिया जा सकता है। सैंपल लेने में डेढ़ से दो मिनट का समय लगता है। ऑनलाइन अपडेट करने में चार से 5 मिनट का समय लगता है। यहां से सैंपल नारनौल के जरिये मेवात लैब में पहुंचता है। उसके बाद 2 दिन में रिपोर्ट आती है।
- डॉ. जितेंद्र मोरवाल, उप नागरिक अस्पताल, कनीना।