{"_id":"6ab1968a879259ebb60507ba","slug":"beauty-parlour-centers-launched-to-make-rural-women-self-reliant-narnol-news-c-199-1-sroh1009-160691-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ब्यूटी पार्लर सेंटर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ब्यूटी पार्लर सेंटर शुरू
विज्ञापन
21जेएनडी14: ब्यूटी पार्लर के शुभारंभ पर गीता कंडेला को सम्मानित करते हुए ग्रामीण। स्रोत : संस्थ
- फोटो : credit
जींद। गॉड कोज स्माइल वेलफेयर सोसाइटी की निदेशक गीता कंडेला ने ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं और युवतियों को कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल की है।
संस्था की ओर से गांव बराह कला में 10वां ब्यूटी पार्लर सेंटर शुरू किया है। सेंटर में महिलाओं और युवतियों को 90 दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सेंटर के शुभारंभ अवसर पर संस्था के अध्यक्ष कैप्टन योगेश बैरागी मुख्य अतिथि रहे।
गीता कंडेला ने कहा कि संस्था का उद्देश्य महिलाओं को केवल प्रशिक्षण उपलब्ध कराना नहीं बल्कि उन्हें स्वयं रोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाना है। आर्थिक रूप से मजबूत महिला अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने के साथ बच्चों की शिक्षा और भविष्य को बेहतर बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सेंटर में पहले ही 50 महिलाओं ने प्रवेश लिया है। यह ग्रामीण महिलाओं में कौशल विकास और आत्मनिर्भर बनने के प्रति बढ़ती जागरूकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद महिलाएं अपना काम शुरू कर सकती हैं या रोजगार के अवसर तलाश सकती हैं। इससे उन्हें घर के नजदीक आय का साधन विकसित करने का अवसर मिलेगा।
संस्था की ओर से इससे पहले भी स्वास्थ्य जांच शिविर, कौशल प्रशिक्षण, रक्तदान शिविर, पौधरोपण, नशामुक्ति अभियान और महिला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। संस्था जींद के साथ अन्य क्षेत्रों में भी अपनी गतिविधियों का विस्तार कर रही है। इस अवसर पर रणवीर कंडेला, विजेंद्र शर्मा, सरपंच सुरेश गौतम, पूर्व सरपंच राजा, प्रशिक्षक रजनी शर्मा मौजूद रहे।