फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Beautiful tableau of Lord Shankar's marriage

Mahendragarh-Narnaul News: भगवान शंकर के विवाह की निकाली सुंदर झांकी

Mon, 26 Aug 2024 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 26 Aug 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Beautiful tableau of Lord Shankar's marriage
फोटो- 08कथा वाचन करते कथा वाचक। स्त्रोत- संस्था
नारनौल। चौधरी शिवदयाल चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित मोहल्ला चौधरियान में श्री राम कथा के दूसरे दिन लक्ष्मण दास महाराज ने भगवान शिव और पार्वती की कथा सुनाई। इसमें भगवान शंकर के विवाह व दिव्य देवताओं और भूत प्रेतों सहित बारात की बहुत सुंदर झांकी भी दिखाई गई।
विज्ञापन

लक्ष्मण दास महाराज ने बताया कि माता सती ने अभिमान वश कुंभज ऋषि से श्री राम की कथा को नहीं सुना और श्री राम पर संदेह किया। उसके बाद माता सती बिना बुलाए अपने पिता के यज्ञ में गईं। जहां भगवान शंकर का और अपना अपमान सहन नही कर सकीं। योग अग्नि के द्वारा अपने शरीर को जलाकर भस्म कर दिया, लेकिन माता सती ने दोबारा जन्म लिया। इसके बाद हर-गौरी का विवाह आनंदपूर्वक संपन्न हुआ। विष्णु भगवान व अन्य देव और देव-रमणियों ने नाना प्रकार के उपहार भेंट किए। ब्रह्माजी ने वेदोक्त रीति से विवाह करवाया। विवाह उत्सव का आनंद लेते हुए सभी ने झूमकर नाच कूद कर अपनी हाजिरी लगाई। इस दौरान मुख्य यजमान आकाश चौधरी ने पत्नी के साथ श्री रामचरित मानस का पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed