{"_id":"68052ff4f23f541b030ea047","slug":"be-careful-while-filling-the-action-report-adc-narnol-news-c-196-1-nnl1004-123625-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई रिपोर्ट भरते समय बरतें सावधानी : एडीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई रिपोर्ट भरते समय बरतें सावधानी : एडीसी
Sun, 20 Apr 2025 11:03 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 20 Apr 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। लघु सचिवालय में रविवार को सीएम विंडो और जन संवाद पर आने वाली शिकायतों की समीक्षा के लिए अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों का समाधान करने के बाद कार्रवाई रिपोर्ट भरते समय सावधानी बरतें। अगर कोई मांग व नीतिगत मामला है तो एटीआर में स्पष्ट लिखा जाए। पहले लंबे समय से लंबित मामलों को निपटाकर एटीआर दाखिल करें और मुख्यालय से संबंधित मामलों में नियमित पत्राचार कर शिकायतों का समाधान करें। इस अवसर पर महेंद्रगढ़ के एसडीएम अनिल कुमार यादव, नांगल चौधरी के एसडीएम मनोज कुमार, कनीना के एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह, नगराधीश मंजीत कुमार और डीएसपी हरदीप सिंह उपस्थित रहे।