फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Battery worth Rs 33,000 taken away by giving check of closed account

Mahendragarh-Narnaul News: बंद खाते का चेक देकर ले गया 33 हजार रुपये की बैटरी

Thu, 01 Feb 2024 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 01 Feb 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Battery worth Rs 33,000 taken away by giving check of closed account
नारनौल। मैं नागरिक अस्पताल से चिकित्सक बोल रहा हूं, तीन बैटरी चाहिए। ऐसा ही कुछ नारनौल की लोहा मंडी के एक दुकानदार को बोल कर 33 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। पुलिस शिकायत में नारनौल की लोहा मंडी के दुकानदार मनमोहन ने बताया कि उसकी दुकान बोहरा एंड कंपनी लोहा मंडी नारनौल में है। 7 जनवरी को उसके पास एक फोन आया। उसने कहा कि वह नागरिक अस्पताल से डाॅ. अनिल बात कर रहा है। उसे तीन बैटरी चाहिए, जिसकी कीमत लगभग 33000 है। उसके बाद उनका फोन आया और उन्होंने कहा कि वह एक टेंपू भेज रहा है। आप उसमें तीन बैटरी रखवा देना और चेक ले लेना। आरोपी ने कहा कि टेंपू नसीबपुर का है, उसका नाम लक्ष्मण है। इसके बाद टेंपू चालक चेक देकर तीन बैटरी लेकर चला गया। जब वह चेक बैंक में ले गया तो बैंक कर्मियों ने बताया यह खाता तो बंद है और रुपये भी नहीं है। इसके बाद दुकानदार ने लक्ष्मण टेंपू वाले से फोन पर बात की तो उसने बताया कि बैटरी नाग तिहाड़ी के पास एक गाड़ी में रखवा दी थी। लेकिन उक्त गाड़ी चालक उसे टेंपू का किराया भी नहीं देकर गया और भाग गया। आरोपी की पहचान खरकड़ा के रहने वाले के रूप में हुई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed