{"_id":"671fd0fb17585c756c001233","slug":"barmer-delhi-delhi-jodhpur-superfast-and-jaisalmer-kathgodam-trains-will-stop-at-narnaul-narnol-news-c-196-1-nnl1004-117586-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बाड़मेर-दिल्ली, दिल्ली-जोधपुर सुपरफास्ट व जैसलमेर-काठगोदाम ट्रेन नारनौल में रुकेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बाड़मेर-दिल्ली, दिल्ली-जोधपुर सुपरफास्ट व जैसलमेर-काठगोदाम ट्रेन नारनौल में रुकेगी
Mon, 28 Oct 2024 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 28 Oct 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। जयपुर स्टेशन पर एयर कोनकोर्स निर्माण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इसकी वजह से कुछ रूटों पर रेलसेवा रद्द रहेगी। वहीं कुछ ट्रेन का मार्ग परिवर्तित किया गया है, जो नारनौल रेलवे स्टेशन पर ठहराव करेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि बठिंडा-जयपुर व मदार-रेवाड़ी रूट पर प्रारंभिक स्टेशन से ट्रेन रद्द रहेगी। उन्होंने बताया कि बठिंडा-जयपुर रेलसेवा 29 नवंबर से 13 जनवरी तक रद्द रहेगी। वहीं मदार-रेवाड़ी रेलसेवा 29 नवंबर से 13 जनवरी तक (46 ट्रिप) रद्द रहेगी। इसके अलावा मार्ग परिवर्तित किया गया है, जिसकी वजह से कुछ ट्रेन नारनौल रेलवे स्टेशन से होकर गुजरंेगी।
मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)
-गाड़ी संख्या 20487 बाडमेर-दिल्ली रेलसेवा 28 नवंबर से 9 जनवरी तक (13 ट्रिप) बाड़मेर से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी, जो परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना व नारनौल स्टेशन पर ठहराव करेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 20488 दिल्ली-बाडमेर रेलसेवा 29 नवंबर से 10 जनवरी तक (13 ट्रिप) दिल्ली से प्रस्थान करेगी।
- गाड़ी संख्या 22995 दिल्ली-जोधपुर सुपरफास्ट रेलसेवा 29 नवंबर से 13 जनवरी तक (46 ट्रिप) दिल्ली से प्रस्थान करेगी, जो रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। यह रेलसेवा नारनौल, नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर, रींगस स्टेशन पर ठहराव करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22996 जोधपुर-दिल्ली सुपरफास्ट रेलसेवा 29 नवंबर से 13 जनवरी तक संचालित होगी।
विज्ञापन
-गाड़ी संख्या 15013, जैसलमेर-काठगोदाम रेलसेवा दिनांक 29.11.24 से 13.01.25 तक (46 ट्रिप) जैसलमेर से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाडी होकर संचालित होगी एवं परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशन पर ठहराव करेगी।
- गाड़ी संख्या 15014 काठगोदाम-जैसलमेर रेलसेवा 28 नवंबर से 12 जनवरी तक (46 ट्रिप) काठ गोदाम से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। यह रेलसेवा नारनौल, नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर, रींगस स्टेशन पर ठहराव करेगी।
आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)
- गाड़ी संख्या 14715 हिसार-जयपुर रेलसेवा जो 18 नवंबर से 12 जनवरी तक (56 ट्रिप) हिसार से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा खातीपुरा तक संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा खातीपुरा-जयपुर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
-गाड़ी संख्या 14716 जयपुर-हिसार रेलसेवा 29 नवंबर से 13 जनवरी तक (46 ट्रिप) जयपुर के स्थान पर खातीपुरा से संचालित होगी।