फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bare electrical wires may become the death knell

Mahendragarh-Narnaul News: बिजली के नंगे तार कहीं बन जाएं मौत का काल

Thu, 09 May 2024 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 09 May 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Bare electrical wires may become the death knell
फोटो संख्या:62- श्रीकृष्णा कॉलोनी में जमीन के नजदीक लटकते तार--स्रोत--संवाद
शहर में जमीन के सहारे लगे पीलर मीटर बॉक्स एवं बिजली के फ्यूज और घरों की छतों, रेलिंगों के सहारे से गुजर रही बिजली के तार कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। शहर के गोशाला रोड पर तारों के लटकते जाल के कारण अनेक बार वाहनों में करंट आ चुका है। हालांकि यहां पर प्लास्टिक केबल तो लगाई गई है लेकिन मुख्य सड़क मार्ग के सहारे गुजर रहे ढीले तार हादसों को निमंत्रण दे रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के गोशाला रोड पर आए दिन वाहन तारों में फंसकर केबल टूट रही है। गनीमत है कि रबड़ कोटेड केबल होने के कारण हादसे नहीं हो रहे हैं, लेकिन जब केबल टूटते हैं तो सिल्वर के तार भी वाहनों को छू जाते हैं। रोज यहां से सैंकड़ों की संख्या में स्कूली वाहन गुजरते हैं।
विज्ञापन

--------------
जमीन के सहारे खुले पड़े मीटर बॉक्स के चारों बिजली के तारे फैले
शहर के गोशाला रोड पर तीन स्थानों पर जमीन पर रखे मीटर बॉक्स के खुले ढक्कनों से कई बार चिंगारियां निकलकर फाॅल्ट हो चुके हैं। साथ ही बेसहारा पशुओं के लिए खतरा बना हुआ है कि कहीं बिजली के चपेट में न आ जाए। ढीले तारों के कारण आए दिन वाहनों में फंसकर यह केबल टूटने से बिजली आपूर्ति भी बाधित हो रही है। कृष्णा कॉलोनी, सिनेमा रोड, मसानी चौक, चौक मोहल्ला, दर्जीयान गली, परशुराम चौक, शिव मंदिर के सामने, दीवान कॉलोनी, ब्रह्मचारी रोड सहित शहर के बाहरी क्षेत्र में आने वाली कॉलोनी एवं मोहल्लों में तारों का जाल फैला हुआ है। हालांकि प्रदेश सरकार की ओर से आबादी के क्षेत्र की सभी एचटी व एलटी लाइनों पर रबड़ कोटेड केबल लगाने के आदेश दिए जा चुके हैं, लेकिन शहर के कुछ ही स्थानों पर प्लास्टिक कोटेड केबल लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
जमीन से महज दो-तीन फीट ऊपर है बिजली के तार
शहर की कृष्णा काॅलोनी, मसानी चौक, डुलाना रोड, पंजाबी मोहल्ला, सब्जी मंडी के आसपास कई बिजली के पोल पर तो जमीन से महज दो-तीन फीट ऊंचाई पर फ्यूज लगा दिए गए हैं। आसपास के घरों के बार खेलते बच्चे भी सुरक्षित नहीं हैं। विशेषकर बारिश के मौसम में लोगों के लिए यह परेशानी और अधिक बढ़ जाती है। शहर में एक हजार से अधिक गोवंश सड़कों पर घूम रहे हैं, ऐसे में यह भी हादसों के शिकार हो रहे हैं।

वर्जन
शहर में ढीले तारों को कुछ स्थानों पर तो ठीक करा दिया गया है। जल्द ही अभियान चलाकर बाकी बचे तारों को भी पर्याप्त ऊंचाई तक किया जाएगा। हालांकि अभी तक कोई भी लिखित शिकायत उन्हें नहीं मिली है।

-वेदप्रकाश, कनिष्ठ अभियंता, डीएचबीवीएन, महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:62- श्रीकृष्णा कॉलोनी में जमीन के नजदीक लटकते तार--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:62- श्रीकृष्णा कॉलोनी में जमीन के नजदीक लटकते तार--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:62- श्रीकृष्णा कॉलोनी में जमीन के नजदीक लटकते तार--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:62- श्रीकृष्णा कॉलोनी में जमीन के नजदीक लटकते तार--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:62- श्रीकृष्णा कॉलोनी में जमीन के नजदीक लटकते तार--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:62- श्रीकृष्णा कॉलोनी में जमीन के नजदीक लटकते तार--स्रोत--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed