{"_id":"67fd5f8e92da23d2860ef3b1","slug":"barda-village-will-be-equipped-with-100-cctv-cameras-streets-will-be-illuminated-with-150-street-lights-narnol-news-c-203-1-sroh1012-116447-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बारडा गांव 100 सीसीटीवी कैमरों से होगा लैस, 150 स्ट्रीट लाइट से गलियां होंगी रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बारडा गांव 100 सीसीटीवी कैमरों से होगा लैस, 150 स्ट्रीट लाइट से गलियां होंगी रोशन
Tue, 15 Apr 2025 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 15 Apr 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:56- गांव बारडा में गांव की फीरनी पर लगाई गई स्ट्रीट लाइटें--संवाद
- फोटो : पातालकोट एक्सप्रेस का प्लेटफार्म बदलने के प्लेटफार्म 8 पर पहुंचे यात्री। संवाद
सतनाली। खंड सतनाली के गांव बारडा को 100 सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जाएगा। 150 स्ट्रीट लाइट गांव की गलियों को रोशन करेंगी। इसके लिए ग्राम पंचायत की ओर से प्रस्ताव तैयार कर खंड विकास एवं पंचायत विभाग को भेजा गया था। इसे जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।
ग्राम पंचायत का दावा है कि जल्द ही दोनों परियोजनाओं को स्वीकृति मिलने के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा। इस समय गांंव की गलियों को रोशन होने के लिए निजी मकान मालिकों की ओर से लगाई गई लाइट का ही सहारा है, जबकि रात के समय सीसीटीवी कैमरे के अभाव में गांव की सुरक्षा रामभरोसे चल रही है।
10 सालों से गांवों की गलियों में रात में अंधेरा पसरा रहता है। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। गांव में 150 स्ट्रीट लाइट व 100 सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव आठ माह पूर्व बना कर भेज दिया गया था। अब खंड विकास एवं पंचायत विभाग की ओर से इसकी अधिकांश प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही इसे स्वीकृति की उम्मीद है। स्ट्रीट लाइट लगने से गांव में पर्याप्त रोशनी होगी और सीसीटीवी कैमरे से संदिग्धों पर भी निगरानी रखकर घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकेगा।
विज्ञापन
गांव की मुख्य फिरनियों पर करीब 54 लाइट पहले ही लगाई जा चुकी हैं। यदि लाइट में कोई भी तकनीकी समस्या आती है तो एजेंसी ही लाइटों को बदलेगी या मरम्मत करेगी। संवाद
-- -- -- -- -- --
- वर्जन:
ग्राम पंचायत ने आठ माह पहले प्रस्ताव बना कर भेजा था। खंड विकास एवं पंचायत विभाग की ओर से इसके लिए अधिकांश प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अब जल्द ही स्वीकृति की उम्मीद है। स्वीकृति मिलने के बाद स्ट्रीट लाइट व सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। - कैलाश, सरपंच, बारडा