फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   bar, association, ex, chief, justis, welcome, book, inograte

बार एसोसिएशन ने किया पूर्व चीफ जस्टिस का स्वागत

Wed, 04 Jan 2017 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 04 Jan 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
bar, association, ex, chief, justis, welcome, book, inograte
किताब का किया विमोचन
नारनौल बार एसोसिएशन की ओर से सोमवार को न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह एवं पंजाब के लोकपाल व राजस्थान हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश सतीश मित्तल का बार हाल में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर नारनौल बार एसोसिएशन के प्रधान मनीष वशिष्ठ एडवोकेट ने उनका विधिवत सम्मान किया और उनके सम्मुख कुछ मांगें प्रस्तुत की।
विज्ञापन

एडवोकेट वशिष्ठ ने कहा कि नया भवन जो तीन मंजिल का बनाया गया है, उसमें बुजुर्गों वकीलों एवं क्लाइंटस को आने-जाने में परेशानी हो रही है। दिव्यांग लोगों की सुविधा के लिए रेंप भी नहीं बनाया गया है। लिफ्ट में महज 6 लोग ही आ-जा सकते हैं। जनरेटर की सुविधा भी नहीं है। जबकि उक्त भवन में जिला सत्र एवं न्यायाधीश तथा अतिरिक्त जिला सत्र एवं न्यायाधीश की अदालतें चल रही हैं। इनमें ज्यादातर बुजुर्ग अधिवक्ता ही आते-जाते हैं। इसलिए मैजिस्ट्रेट की अदालत को उक्त भवन में स्थानांतरित किया जाए और जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत को मैजिस्ट्रेट वाले पुराने भवन में स्थानांतरित किया जाए। इस पर न्यायाधीश गुरमीत सिंह ने कहा कि भवन का आज उद्घाटन किया गया है तथा निकट भविष्य में यह निर्णय भी लिया जाएगा।
विज्ञापन

-प्रधान को दिलाई शपथ
इससे पूर्व चुनाव अधिकारी एडवोकेट ओमप्रकाश यादव मांदीवाले ने बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर सचिव एडवोकेट हरीश यादव, उपप्रधान एडवोकेट राजेंद्र यादव, संयुक्त सचिव एडवोकेट गजानंद, पूर्व प्रधान एडवोकेट बलवंत राव, एडवोकेट राकेश शर्मा, एडवोकेट सतबीर सिंह बडेसरा, पूर्व प्रधान एडवोकेट भानी सहाय, एडवोकेट जसबीर ढिल्लो, एडवोकेट उमराव कौशिक, एडवोकेट रामजीलाल व एडवोकेट बीडी संघी समेत अनेक अधिवक्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 एक शताब्दी तक कार्यरत रहकर जनकल्याण एवं समाज के उत्थान के लिए कार्य करना बहुत ही सौभाग्य की बात है। आज मुझे राकेश महता एडवोकेट द्वारा लिखित पुस्तक भारतीय संस्कृति एवं गौड़ ब्राह्मण का विमोचन करने का सौभाग्य मिला है। यह बात राजस्थान हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जज व पंजाब सरकार के लोकपाल सतीश कुमार मित्तल ने सोमवार सायं रेवाड़ी रोड स्थित एक होटल में भारतीय संस्कृति एवं गौड़ ब्राह्मण पुस्तक के विमोचन करने के बाद उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि इस पुस्तक में प्रस्तुत सामग्री पाठकों को सृष्टि रचना काल के समय से ब्राह्मण उत्पन्न, गौड़  ब्राह्मण समाज के गोत्र प्रवतर्क ऋषिगणों का परिचय, गोत्र एवं शासनावली और  प्रवर सूची, वेद पुराण आदि से परिचय, भारतीय संस्कृति में ब्राह्मण समाज का  योगदान, गौड़ ब्राह्मणों का अनुशीलन व ब्राह्मणों के देशीय भेद के रूप में गौड़ ब्राह्मण आदि अनेक लोक कल्याणकारी एवं धार्मिक जानकारियां उपलब्ध कराती है। उन्होंने राकेश महता एडवोकेट को बधाई दी। पूर्व मंत्री कैलाश शर्मा ने स्टेज पर रागिनी  प्रस्तुत की। पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा ने कहा कि उन्होंने भी राजनीति के साथ-साथ जीवन में अनेक पुस्तक लिखी है। मनुष्य को भी अपनी सोच व ज्ञान को बढ़ाने के लिए पुस्तक का मंचन करना चाहिए। इस अवसर पर कार्यक्रम के  आयोजक राकेश महता एडवोकेट ने कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों आभार जताया। इस  मौके पर जिला न्यायालय के सभी न्यायाधीश, गौड़ सभा के पूर्व प्रधान  मुसद्दीलाल भारद्वाज, देवदत्त शास्त्री, शिव कुमार महता, गजानंद कौशिक,  अर्जुनलाल शर्मा, हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष गोपालशरण गर्ग, शिक्षा मंत्री के मीडिया सलाहकार राजेश यादव, अधिवक्ता प्रेमचंद गुप्ता, मदनलाल शर्मा, बनवारीलाल शर्मा, श्यामसुंदर गोस्वामी, अनिल मुदगिल, नारनौल बार के प्रधान मनीष वशिष्ठ, पूर्व प्रधान बलवंतसिंह यादव, रेवाड़ी बार एसोसिएशन के प्रधान जशमेश यादव, सत्यनारायण वशिष्ठ व कोटपुतली बार के पूर्व प्रधान हरद्वारीलाल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed