फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Banks will open this Sunday, demonstration on demand of 5-day banking

Mahendragarh-Narnaul News: इस रविवार को खुलेंगे बैंक, 5-डे बैंकिंग की मांग पर प्रदर्शन

Fri, 25 Sep 2026 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Banks will open this Sunday, demonstration on demand of 5-day banking
फोटो नंबर-28रेवाड़ी रोड ​स्थित एसबीआई बैंक के बाहर प्रदर्शन करते कर्मचारी।
नारनौल। 5-डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों ने वीरवार को रेवाड़ी रोड स्थित एसबीआई शाखा में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने बताया कि 27 सितंबर रविवार को भी बैंक खुले रहेंगे, क्योंकि उस दिन कार्यदिवस निर्धारित है।
विज्ञापन

प्रदर्शन में एसबीआई, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया सहित अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगें उठाईं और ग्राहकों को भी 5-डे बैंकिंग के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

एसबीआई के क्षेत्रीय सचिव विपिन चौधरी, यूनियन बैंक एसोसिएशन के अध्यक्ष भवानी यादव और हितेश यादव ने कर्मचारियों से एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। बैंक ऑफ इंडिया के करमवीर दायमा, मनजीत कुमार, जलेश कुमार, सोमवीर और संदीप शर्मा ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों की मुख्य मांग सप्ताह में दो दिन साप्ताहिक अवकाश के साथ 5-डे बैंकिंग लागू करना है। इसके अलावा बढ़ते कार्यभार को कम करने और पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध कराने की मांग की गई। वक्ताओं ने 28, 29 और 30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल को सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed