{"_id":"6978f98a5f4538a8830c94dd","slug":"bank-employees-protest-demanding-implementation-of-five-day-working-week-narnol-news-c-196-1-nnl1004-135342-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पांच-दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने की मांग पर बैंककर्मियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पांच-दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने की मांग पर बैंककर्मियों का प्रदर्शन
विज्ञापन
फोटो 8महेंद्रगढ़ रोड पर स्थित एसबीआई बैंक के सामने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते बैंक कर्
नारनौल। नारनौल में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने बैंकिंग उद्योग में पांच-दिवसीय कार्य सप्ताह को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर हड़ताल एवं प्रदर्शन किया। बैंक कर्मियों ने महेंद्रगढ़ रोड से महाबीर चौक तक प्रदर्शन कर रोष मार्च भी निकाला।
हड़ताल के आह्वान के परिणामस्वरूप नारनौल सहित अन्य शहरों में बैंकिंग कार्य ठप रहा। हालांकि एटीएम व अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की वजह से लोगों को ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
यूएफबीयू नेताओं ने कहा कि पांच-दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग लंबे समय से लंबित और पूरी तरह जायज है। मार्च 2024 में वेतन संशोधन वार्ताओं के दौरान भारतीय बैंक संघ और यूएफबीयू के बीच इस पर सैद्धांतिक सहमति बन चुकी है।
विज्ञापन
इसके बावजूद आवश्यक सरकारी स्वीकृति और औपचारिक अधिसूचना में अनुचित देरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व में तीन बार हड़ताल आश्वासन मिलने पर स्थगित की गई थी। किंतु इस बार कर्मचारियों को हड़ताल का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ा।
इस मौके पर अनिल यादव, विपिन चौधरी, हरजीत सिंह, पंकज सिंह, अनीता, राजेश चौहान, योगेश और अविनाश, जग परवेश, सुंदर पाल, कृष्ण सैनी, दिनेश यादव, लीला राम, एचआर सभरवाल, पवन कुमार, नरेंद्र, शंकर यादव, अजय सैनी और अंकित यादव अटेली मौजूद रहे।