फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Ban on single use plastic in college campus

Mahendragarh-Narnaul News: महाविद्यालय परिसर में सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक

Tue, 09 Sep 2025 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Ban on single use plastic in college campus
फोटो संख्या:-62 राजकीय महाविद्यालय में प्ला​स्टिक मुक्त की शपथ लेने हुए स्टाफ व विद्यार्थी---मह
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर में सिंगल यूज प्लास्टिक (एकल उपयोग प्लास्टिक) पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया। यह निर्णय जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी एवं महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. पूर्ण प्रभा के नेतृत्व में सफाई अभियान के दूसरे दिन लिया गया। इस दौरान विद्यार्थियों व स्टाफ को शपथ दिलाई गई कि वे एकल उपयोग प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करेंगे और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के पर्यावरण एवं इको क्लब के तत्वावधान में किया गया, जिसका उद्देश्य प्लास्टिक से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता फैलाना था।
विज्ञापन

पर्यावरण विभागाध्यक्ष डॉ. अश्विनी ने कहा कि एकल उपयोग प्लास्टिक जीव-जंतुओं और मनुष्यों दोनों के लिए खतरनाक है। यह भोजन श्रृंखला में प्रवेश कर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। उन्होंने जूट बैग, कपड़े के थैले, तेंदू पत्तों और अन्य पौधों से बने उत्पादों को इसके विकल्प के रूप में अपनाने की अपील की।
विज्ञापन

इको क्लब प्रभारी प्रो. जितेंद्र कुमार वशिष्ठ ने बताया कि यह अभियान महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर शहर व आसपास के क्षेत्रों तक चलाया जाएगा, ताकि आमजन भी प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से अवगत होकर पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में एनएसएस प्रभारी डॉ. बलजीत सिंह के नेतृत्व में महाविद्यालय में दुलीचंद द्वारा 10 तुलसी व अन्य औषधीय पौधे लगाए गए। विद्यार्थियों को तुलसी के औषधीय गुणों के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed